Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी पर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने कहा - MP में जंगलराज; आदिवासी युवक को मारी थी गोली

Follow on Google News
सिंगरौली में BJP विधायक के बेटे की गुंडागर्दी पर राजनीति शुरू, कांग्रेस ने कहा - MP में जंगलराज; आदिवासी युवक को मारी थी गोली
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। भाजपा विधायक के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मोरवा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस हुई हमलावर

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इस मामले को लेकर ट्वीट कर लिखा कि, ‘किस-किस के पैर धोएंगे शिवराज जी ? सिंगरौली में खुल्लेआम भाजपा विधायक पुत्र ने आदिवासी को हाथ में गोली मारी। भाजपाइयों को मध्य प्रदेश में आदिवासी के ऊपर अत्यचार करने का मानो लाइसेंस बाट दिया गया हो।’ https://twitter.com/VikrantBhuria/status/1687297087430696960?s=20 इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि, आदिवासी युवक को गोली मारी, ‍BJP विधायक के बेटे ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आदिवासी युवक को गोली मारकर शिवराज का जंगलराज प्रमाणित किया है। जब राष्ट्रपति की प्रदेश में मौजूदगी थी उस दिन भी आपके विधायक आदिवासीयों पर अत्याचार कर रहे हैं, कोई डर नहीं।

10 साल में कई वारदात कर चुका है विवेकानंद

वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि, विवेकानंद वैश्य पिछले 10 साल में कई वारदात कर चुका है। लेकिन बीजेपी नेता का बेटा होने की वजह से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, जिले के मोरवा इलाके में गुरुवार शाम करीब 6 बजे विधायक के बेटे ने एक आदिवासी युवक पर फायरिंग कर दी। आदिवासी युवक की पहचान गोली सूर्य प्रकाश खैरवार (34) के रूप में हुई है। गोली पीड़ित के हाथ में लगी है। बताया जा रहा है कि, विधायक के बेटे का उसके भाई से विवाद हुआ था और सूर्य प्रकाश बीच-बचाव करने गया था। इसी बीच कहासुनी के दौरान विवेकानंद ने अपनी पिस्टल से सूर्य प्रकाश पर फायर कर दिया। घायल युवक को नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया। वहीं गुरुवार (3 अगस्त) देर रात मोरवा थाने की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने विधायक के बेटे की कार का कांच फोड़ दिया। वहीं आरोपी विवेकानंद मौके से कार लेकर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।

सीधी पेशाब कांड से मचा था बवाल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में सीधी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर हुई है, जो भाजपा से जुड़ा बताया जाता है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर ने पीड़ित युवक को पांच लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। सीधी कलेक्टर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, सीएम शिवराज के निर्देशानुसार दशमत रावत को पांच लाख रुपए की सहायता राशि और आवास निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके पहले दशमत रावत का सीएम शिवराज ने ना केवल सम्मान किया, बल्कि उनके चरण धोकर उनसे उनके साथ हुए अमानवीय व्यवहार के लिए क्षमायाचना भी की थी। ये भी पढ़ें- सीधी पेशाब कांड अपडेट : CM शिवराज ने पीड़ित आदिवासी के पांव धोकर किया सम्मान, शॉल ओढ़ाकर बोले- अब तुम मेरे दोस्त हो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts