Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में आज से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, मंत्रियों के साथ सदस्यता लेंगे CM डॉ. मोहन यादव; डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का रखा है लक्ष्य

Follow on Google News
MP में आज से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, मंत्रियों के साथ सदस्यता लेंगे CM डॉ. मोहन यादव; डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का रखा है लक्ष्य
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार (2 सितंबर) को ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी की सदस्यता ली। मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठन पर्व की आज शुरुआत होगी, जिसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ग्रहण करेंगे सदस्यता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64 हजार 871 बूथों पर संगठन पर्व के तहत लोगों को सदस्यता दिलाएंगे।

प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनेंगे

25 सितंबर तक चलने वाले संगठन पर्व के दौरान मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ नए और देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। वीडी शर्मा ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता और लोकतंत्र के गांधीवादी द्दष्टिकोण को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और भारत की विकास यात्रा में सभी लोग शामिल हों। संगठन पर्व सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा।

PM मोदी ने ली पहली सदस्यता

नई दिल्ली में भाजपा ने सोमवार को ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ की शुरुआत की। इस दौरान सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने फिर से पार्टी की सदस्यता ली। मोदी ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। हम वो लोग हैं, जिन्होंने दीवारों पर कमल भी बड़ी श्रद्धा से पेंट किया। हमें विश्वास था दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल, कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर! कई जिलों में होगी भारी बारिश, भोपाल में छाए बादल; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts