PlayBreaking News

दतिया में बीजेपी नेता ने किया सुसाइड, घर के बाहर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, कारण अज्ञात

Follow on Google News
दतिया में बीजेपी नेता ने किया सुसाइड, घर के बाहर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, कारण अज्ञात
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा नेता द्वारा खुदकुशी करने की खबर ने सनसनी फैला दी है। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के कुइया पुरा में हुई। भाजपा के नगर महामंत्री और खटीक समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश (42) ने अपने घर के बाहर खुद को गोली मार ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले परिजन

दरअसल, आज जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। वहीं घटना के समय घर के लोग अंदर थे। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि जितेंद्र जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देखें वीडियो...

लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक विवाद या अन्य दबाव तो नहीं था। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारी। पुलिस ने रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान का इंतजार कर रही है। वहीं घटना के बाद जितेंद्र के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भी गहरा शोक है। पार्टी नेताओं ने इसे चौंकाने वाली और दुखद घटना बताया है। ये भी पढ़ें- रतलाम : इलेक्ट्रिक स्कूटी में चॉर्जिंग के दौरान विस्फोट, आग लगने से 11 साल की बच्ची की मौत, दो घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts