Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP ने महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक, विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण को मिली विधायक दल के नेता चुनने की जिम्मेदारी

Follow on Google News
BJP ने महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक, विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण को मिली विधायक दल के नेता चुनने की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भाजपा ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में यह घोषणा की गई। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘पार्टी के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिये विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।''

पर्यवेक्षकों की टीम जाएगी मुंबई

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी तक सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। यह तो तय है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा, लेकिन कौन होगा इस पर फैसला अभी होना बाकी है। अब पर्यवेक्षकों की टीम मुंबई जाएगी और विधायक दल की बैठक में शामिल होगी, उसके बाद नेता के नाम का ऐलान होगा।

महायुति को मिली प्रचंड जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिली है। महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 235 सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा ने सबसे ज्यादा 149 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 41 सीट मिलीं। चुनावी नतीजों की घोषणा में एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी महाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन नहीं हुआ है।

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नये मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद लगभग यह स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। भाजपा ने घोषणा की है कि नयी महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि तीन दिसंबर को पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है। ये भी पढ़ें- Maharashtra CM : स्वस्थ होकर मुंबई लौटे एकनाथ शिंदे, खत्म किया महाराष्ट्र के CM का सस्पेंस, गांव में दिया बड़ा बयान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts