PlayBreaking News

CG NEWS : बिलासपुर के स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से 4 मजदूर झुलसे

बिलासपुर में स्पंज आयरन प्लांट में देर रात बड़ा हादसा हो गया। फर्नेस सेक्शन में काम के दौरान अचानक पिघला हुआ लोहा चार मजदूरों पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Follow on Google News
बिलासपुर के स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला लोहा गिरने से 4 मजदूर झुलसे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर के नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हुए इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। फर्नेस में काम के दौरान पिघला लोहा गिरने से यह दुर्घटना हुई। घायलों का अस्पताल में जारी इलाज है, जबकि घटना के बाद सुरक्षा मानकों और प्लांट प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है

    आयरन को लैडर में भरने के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक यह हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में सोमवार देर रात हुआ। बता दें कि शिफ्ट बदलने के बाद करीब रात 1 बजे मजदूर फर्नेस में पिघले हुए आयरन को लैडर में भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लैडर का रिंग कट गया और खौलता हुआ पिघला लोहा चारों मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। जिससे मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

    ये भी पढ़ें: बिलासपुर: गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात पुलिस सख्त, पेट्रोल पंपों को भी दिए निर्देश

    चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

    हादसे में बिल्हा क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ निवासी नरेंद्र कोसले और चंद्रहास के साथ बिहार के धर्मवीर और विनय कुमार घायल हो गए। साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और प्लांट में मौजूद अधिकारी की कार से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार चारों मजदूर करीब 25 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनका इलाज जारी है।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    घायल मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि काम के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण जैसे जैकेट, चश्मा और ईयर प्लग नहीं दिए जाते। घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts