Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिना ड्राइवर के चलती दिखी बाइक, नजारा CCTV में कैद, सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO

बिना ड्राइवर के चलती दिखी बाइक, नजारा CCTV में कैद, सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO
छतरपुर। जिले में एक हैरान कर देने वाला बनने का मामला सामने आया है। यहां एक बाइक बिना किसी चालक के चलते नजर आई। यह पूरा नजारा CCTV कैमरे में कैद हो गया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि देखने में ऐसा लगा कि बाइक को तो मिस्टर इंडिया चला रहा है।

सड़क से पेट्रोल पंप पर आई बाइक

दरअसल, ये पूरा मामला छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के बाघा नाला स्थित पेट्रोल पंप का दिनांक है। वीडियो 12 मई की दोपहर 11 से 12 बजे के बीच का है। इस दौरान एक बाइक सड़क से पेट्रोल पंप पर बिना किसी ड्राइवर के आती दिख रही है। बाइक को बिना चालक के देख सभी हैरान रह गए। पूरा घटनाक्रम पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1791109779412439243[/embed]

इस नजारे की क्या है वजह ?

बिजावर जनपद के गुलगंज के समीप बक्सवाहा पंचायत के पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर छतरपुर किसी काम से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कर की टक्कर से पति-पत्नी उछलकर नीचे गिर गए, लेकिन पीछे से टक्कर लगने के कारण बाइक का बैलेंस नहीं बिगड़ा और वह आगे बढ़ते हुए निकल गई। आगे जाकर स्पीड काम होने पर पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ गई और दीवार से टकराकर गिर गई। हालांकि, बाइक के बिना चालक के चलते हुए नजारा पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

पति-पत्नी को आई मामूली चोट

बताया जा रहा है कि कार की टक्कर से उछलगर नीचे गिरे पति-पत्नी मामूली घायल हुए थे। बाद में अपनी बाइक उठाकर वहां से निकल गए। इनपुट- राजेश चौरसिया (छतरपुर) ये भी पढ़ें- VIDEO : इंदौर में 27 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी खरगोन के रहने वाले
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts