Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बिहार की चड्डी-बनियान गैंग सक्रिय; व्यापारी के घर में लूट, दंपति को बंधकर बनाकर दिया वारदात को अंजाम

Follow on Google News
MP में बिहार की चड्डी-बनियान गैंग सक्रिय; व्यापारी के घर में लूट, दंपति को बंधकर बनाकर दिया वारदात को अंजाम
पांढुर्णा। जिले सौसर में एक व्यापारी के घर डकैती का मामला सामने आया है। 7 से 8 नकाबपोश बदमाशों ने सिविल लाइन पॉश कॉलोनी में तड़के सुबह 3.30 बजे व्यापारी राजेंद्र सावला के घर धावा बोला और 20 तोला सोना, ज्वेलरी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने किचिन की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। वहीं सौसर पुलिस सुबह 5 बजे घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

किचन से घर में घुसे और दंपति को उठाया

पुलिस के मुताबिक बदमाश मकान में किचन की ग्रिल काटकर घुसे। उन्होंने अंदर से बंद दरवाजे को खोला और सभी आरोपी किचन से बेडरूम में पहुंच गए। जहां उन्होंने सो रहे सावल दंपति को उठाया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। लॉकर की चाबी ली और जेवर और नकदी निकाल लिए। लुटेरों ने उन्हें धमकी दी कि यदि पुलिस को बताने की कोशिश करी तो जान से मार डालेंगे।

घर में अकेले थे दंपति

इस मामले को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि घर पर राजेंद्र सांवल दंपति अकेले थे। वहीं परिवार के राजेंद्र राठी के अनुसार उनके बेटा बहू नागपुर में रहते हैं। घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। ऐसे में आरोपी ने दोनों दंपती को बंधक बनाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी तो उनके मोबाइल फोन लेकर भाग गए। राजेंद्र ने पड़ोसी की मदद से पुलिस को जानकारी दी।

चड्डी-बनियान की गैंग पर आशंका

पुलिस के मुताबिक इस वारदात को बिहार के चड्ढी-बनियान गिरोह ने अंजाम दिया है। क्योंकि आरोपी चड्डी-बनियान पर थे और वे बिहारी भाषा में आपस में बात कर रहे थे। वहीं रेकी कर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts