Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में दर्दनाक हादसा : लखीसराय में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर, 9 की मौत; 5 घायल

Follow on Google News
बिहार में दर्दनाक हादसा : लखीसराय में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर, 9 की मौत; 5 घायल
लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 युवकों की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात डेढ़ बजे रामगढ़ चौक आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के बिहरौरा गांव में यह हादसा हुआ है। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की ऑटोरिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे के समय ऑटो में 14 लोग सवार थे। जिसमें नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। डॉक्टर्स ने घायलों को प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

सूत्रों ने बताया कि, मृतकों की पहचान रोहित कुमार (24), विनय कुमार (24), रामू कुमार (23), दीवाना कुमार (23), अनुज कुमार (22), किशन कुमार (21), राजवीर कुमार (21) और मोनू कुमार (18) के रूप में की गई है। ये आठ लोग मुंगेर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र के जांघेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में ऑटो चालक भी शामिल है। इसके साथ ही घायलों में साहिल कुमार (17), सावन कुमार (18), सागर कुमार (18), संजीत कुमार (22) और ऋतिक कुमार (24) शामिल है। ये सभी लोग लखीसराय से कैटरिंग का काम करके वापस मुंगेर लौट रहे थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के लखीसराय में एक सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts