Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Earthquake in Siwan : दिल्ली के बाद बिहार में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप, सिवान में रहा केंद्र; बंगाल-सिक्किम, हरियाणा-ओडिशा तक भी कांपी धरती

Follow on Google News
Earthquake in Siwan : दिल्ली के बाद बिहार में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप, सिवान में रहा केंद्र; बंगाल-सिक्किम, हरियाणा-ओडिशा तक भी कांपी धरती
पटना। दिल्ली के बाद बिहार के सीवान में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दिल्ली में भूकंप के ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भूकंप ने बिहार, बंगाल और सिक्किम की धरती को भी हिलाया। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इसके साथ ही ओडिशा के पुरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

कहां कितनी तीव्रता का आया भूकंप

दिल्ली-एनसीआर के बाद बिहार, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम और बांग्लादेश में भूकंप आया।
  • दिल्ली-NCR : 4.0 की तीव्रता
  • सिक्किम : 2.3 की तीव्रता
  • ओडिशा का पुरी : 4.7 की तीव्रता
  • बिहार का सीवान : 4.0 की तीव्रता
  • हरियाणा : 4.0 की तीव्रता
  • बांग्लादेश : 3.5 की तीव्रता

दिल्ली-NCR में भूकंप

सोमवार (17 फरवरी) सुबह दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में यह भूकंप सुबह 5:36 बजे आया और इसकी तीव्रता 4.0 थी। पिछले भूकंपों से अलग इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई गई है। झटके इतने तेज थे कि लोगों की नींद भी खुल गई और घबराकर वे घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लोग दहशत में आ गए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। दिल्ली-NCR के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा तक तेज झटके महसूस हुए।

बिहार में 7 जनवरी को भी आया था भूकंप

बिहार में इससे पहले 7 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह तीन बार और शाम को दो बार भूकंप के झटके आए। पटना समेत कई जिलों में लोगों ने यह झटका ज्यादा महसूस किया। सुबह जब कंपन महसूस हुई, तब कई लोग सो रहे थे। लेकिन शाम 5:20 और 5:26 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए, जिससे सबको इसका एहसास हुआ। हालांकि, सुबह के मुकाबले तीव्रता (3.5) कम थी, लेकिन लोग फिर भी डर गए और तुरंत घरों से बाहर निकल आए। इस बार भूकंप का केंद्र तिब्बत के जिजांग इलाके में करीब 10 किमी नीचे था। ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके : 4.0 मापी गई तीव्रता, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग; PM मोदी ने लोगों से की शांत रहने की अपील
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts