Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पति-पत्नी और दो बच्चों का गला काटा, एक बेटा जान बचाकर भागा

Follow on Google News
बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पति-पत्नी और दो बच्चों का गला काटा, एक बेटा जान बचाकर भागा
बेगूसराय बिहार के बेगूसराय जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रशीदपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर शुक्रवार (9 अगस्त) देर रात धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान पति-पत्नी और एक बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, एक बेटा किसी तरह जान बचाकर भाग गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान संजीवन सिंह (45), उनकी पत्नी संगीता देवी (35) और बेटी सपना कुमारी (10) के रूप में हुई है। दंपति का बेटा अंशु कुमार (पांच) गंभीर रूप से घायल है।

मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने बताया कि, घटना की सूचना शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे मिली। दंपति और उनकी बेटी मौके पर मृत मिले और बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। अंशु को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी मनीष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी हत्या किसी भारी चीज से वार करके की गई है। फिलहाल, घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में पुलिस की मदद के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है। मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts