बिहार : पत्रकार विमल यादव मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, पिता ने आठ पर लगाया आरोप; पकड़ने के लिए 4 टीमें कर रहीं छापेमारी

अररिया। बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार विमल यादव के पिता ने इस मामले में 8 लोगों पर नामजद FIR दर्ज करवाई थी। पूर्णिया प्रमंडल के IG सुरेश चौधरी के मुताबिक, 4 अलग-अलग टीमें इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। 18 अगस्त की सुबह 5 बजे चार बदमाशों ने पत्रकार विमल की गोली मारकर हत्य कर दी थी।
https://twitter.com/bihar_police/status/1692766099413102802?s=20
गेट खोलते ही मार दी गोली
जानकारी के मुताबिक, मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र है। बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे स्थित विमल कुमार यादव के घर 18 अगस्त सुबह करीब साढ़े 5 बजे चारों आरोपी आए। बदमाशों ने गेट के बाहर से विमल भैया कहकर आवाज लगाई। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पत्नी की आवाज सुनकर आए लोग
विमल को गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद लोगों की सूचना पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में विमल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्रकार विमल का 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक, सीने पर दाएं साइड में एक गोली मारी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात सामने आ रही है।




















