Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुरानी रंजिश का बदला!एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर, पुलिस जांच तेज

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना बेलसंड गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई, जहां विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। 

बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना उनके पैतृक गांव बेलसंड (बरौली प्रखंड) की बताई जा रही है, जहां एक जमीन विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बिजेंद्र नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

देर रात अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

हमले के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें गोपालगंज मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताया। इसके बाद देर रात ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज पटना के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की भव्य शादी: 5-स्टार होटल में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, बॉलीवुड, राजनीति और बिजनेस जगत के दिग्गजों ने बढ़ाई रौनक

गांव में तनाव, लोग हैरान

घटना के बाद बेलसंड गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक साधारण जमीन विवाद इतना बड़ा रूप कैसे ले सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद काफी समय से चल रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला हिंसा तक पहुंच जाएगा। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।

पुलिस ने किया 1 आरोपी को गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही बरौली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

अभी तक लिखित शिकायत नहीं, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, अब तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही औपचारिक शिकायत मिलेगी, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार हर पहलू की जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

परिवार की चुप्पी, मीडिया से दूरी

इस पूरे मामले में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है। परिवार की ओर से किसी भी तरह का सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, परिजनों ने इस घटना को ज्यादा मीडिया में उजागर न करने की अपील भी की है। 

यह भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम में सेंध: बिहार में बड़ा सॉल्वर रैकेट उजागर, 40 लाख की डील का खुलासा, 9 संदिग्ध समेत 24 गिरफ्तार

इलाके में चर्चा, लोगों में चिंता

घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा तेज है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जमीन विवाद जैसे मामलों में इस तरह की हिंसा बढ़ना एक गंभीर संकेत है।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी गिरफ्तार किया है और बाकी लोगों की तलाश और पूछताछ जारी है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts