Bihar Election Phase 1 Voting :बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म, 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13% वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इस चरण में कई अहम सीटों पर सबकी नज़र रही। इनमें तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ सीट और तारापुर सीट शामिल हैं, जहाँ से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव मैदान में हैं। लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई सदस्य और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाल दिया है।
मुजफ्फरपुर के 3 बूथ पर हुआ वोट बहिष्कार
बिहार में पहले फेज के लिए जारी मतदान के बीच गायघाट विधान सभा में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार हुआ है। बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर मतदाताओं ने पुल और सड़क निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया है।
Voting LIVE Updates...
बिहार में पहले चरण की वोटिंग खत्म
बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
बिहार में 5 बजे तक 60.13% मतदान
बिहार में 5 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई देखिए-
- बेगूसराय: 67.32%
- भोजपुर: 53.24%
- बक्सर: 55.10%
- दरभंगा: 58.38%
- गोपालगंज: 64.96%
- खगड़िया: 60.65%
- लखीसराय: 62.76%
- मधेपुरा: 65.74%
- मुंगेर: 54.90%
- मुजफ्फरपुर: 64.63%
- नालन्दा: 57.58%
- पटना: 55.02%
- सहरसा: 62.65%
- समस्तीपुर: 66.65%
- सारण: 60.90%
- शेखपुरा: 52.36%
- सीवान: 57.41%
- वैशाली: 59.45%
विजय सिन्हा पर हमले के बाद एक्शन में EC
02:56 PM :
बिहार में चुनाव के दौरान विजय सिन्हा पर हमले के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के डीजीपी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बोले किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लखीसराय के एसपी अजय कुमार के साथ उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा खोरियारी गांव के एक मतदान केंद्र की ओर रवाना हुए।
एसपी आरजेडी का गुंडा- विजय सिन्हा
02:35 PM :
हमले को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि हम यहीं विरोध पर बैठेंगे। यहां का एसपी कमजोर है। ये राजद का गुंडा है। सत्ता में आए बिना इनकी गुंडई देख लीजिए। बूथ पर मेरे पोलिंग एजेंटों को धमकाया गया है। मेरी गाड़ी पर पथराव किया गया है। प्रशासन को धिक्कार है। एसपी कह रहा है कि हम देखेंगे. अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
गोपालगंज में सबसे अधिक, पटना में सबसे कम मतदान
01:46 PM :
11 बजे तक सबसे अधिक गोपालगंज में 46.73% मतदान हुआ है। वहीं पटना में सबसे कम 37.72% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
- बेगूसराय - 46.02%
- भोजपुर - 41.15%
- बक्सर - 41.10%
- दरभंगा - 39.35%
- गोपालगंज - 46.73%
- खगड़िया - 42.94%
- लखीसराय - 46.37%
- मधेपुरा – 44.16%
- मुंगेर - 41.47%
- मुजफ्फरपुर - 45.41%
- नालंदा - 41.87%
- पटना - 37.72%
- सहरसा - 44.20%
- समस्तीपुर - 43.03%
- सारण - 43.06%
- शेखपुरा - 41.23%
- सिवान - 41.20%
- वैशाली - 42.60%
दोपहर 1 बजे तक 42.31% वोटिंग
01:37 PM :
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.31% फीसदी वोटिंग हुई है।
बिहार के इस गांव में 'रोड नहीं तो वोट नहीं'
1:22 PM :
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा के पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव के ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया। गांववालों की एक मांग है- 'रोड नहीं तो वोट नहीं'.... गांव में खराब सड़कें होने की वजह से गांव वालों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलने पर सीओ गोपाल पासवान, बीडीओ प्राभा शंकर मिश्रा और जीविका के बीपीएम अन्नू कुमारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।
महुआ में EVM का फोटो लेने वाला वोटर गिरफ्तार
01:06 PM :
बिहार में मतदान के बीच चुनाव आयोग ने गौरा बौराम में फर्जी वोटिंग पर एक्शन लिया है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर आरोप है कि वे फर्जी वोटिंग करने की कोशिश में लगे हुए थे. इसके अलावा महुआ में EVM का फोटो लेने वाले वोटर को गिरफ्तार किया गया है।
मधेपुरा में EVM मशीन हुई खराब
12:55 PM :
बिहार के मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के बिहारीगंज के राजगंज मध्य विद्यालय बूथ संख्या 45 पर EVM मशीन खराब हो गई। इसके चलते 10 मिनट वोटिंग बाधित रही। नई मशीन का इंतजाम किया गया और फिर से वोटिंग शुरू गई है। अब सुचारू रूप से मतदान हो रहा है।
पोलिंग बूथ पर झिझिया नृत्य
बिहार में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने की पहल के तहत पटना में एक मतदान केंद्र के पास महिलाएं मिथिला का लोक नृत्य झिझिया करती हुईं।
11 बजे तक पटना में सबसे कम मतदान
11 बजे तक सबसे अधिक सहरसा में 29.68% मतदान हुआ है। वहीं पटना में सबसे कम 23.71% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
- बेगूसराय - 30.37%
- भोजपुर - 26.67%
- बक्सर - 28.02%
- दरभंगा - 26.07%
- गोपालगंज - 30.04%
- खगड़िया - 28.96%
- लखीसराय - 30.32%
- मधेपुरा – 28.40%
- मुंगेर - 26.68%
- मुजफ्फरपुर - 29.66%
- नालंदा - 26.86%
- पटना - 23.71%
- सहरसा - 29.68%
- समस्तीपुर - 27.92%
- सारण - 28.52%
- शेखपुरा - 26.04%
- सिवान - 27.09%
- वैशाली -28.67%
खगड़िया में चिराग पासवान ने डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने खगड़िया में पोलिंग केंद्र पर जाकर वोट डाला। वोट डालने के बाद चिराग पासवान ने लोगों से भी मतदान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग ज़रूर करना चाहिए।
मैं समझ सकता हूं कि एक के बाद एक चुनाव हारते ही जाना, किसी भी नेता और उसकी पार्टी के मनोबल को काफी ज्यादा तोड़ता है और निराश करता है। ऐसे में अपने दल के नेता कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए, उन्हें उत्साहित रखने के लिए आपको समय-समय पर कोई शगूफा तो देना होगा। आप कैसे कहेंगे कि हमारे नेतृत्व में कमी है?... यह बयान भी उन्हीं में से एक है। ये कुछ समय तक चलेगा और ये बयान जब ठंडा पड़ जाएगा तो फिर वे(राहुल गांधी) लोग कुछ नया लेकर आएंगे..."
11 बजे तक 27.65% वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग हुई है।
भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचा शख्स
वैशाली के भगवानपुर में एक वोटर केदार प्रसाद यादव भैंस पर चढ़कर वोट डालने पहुंचा। इतना ही नहीं उनके पीछे-पीछे महिलाएं गीत भी गाती नज़र आईं।
तेज प्रताप यादव की जनता से अपील
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने बिहार की जनता से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर वोट की अपनी कीमत होती है और जनता के आशीर्वाद का अपना अलग महत्व है। तेज प्रताप यादव ने कहा, की जनता को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। हर एक वोट बहुत अहम है। माता-पिता का आशीर्वाद जैसा महत्वपूर्ण होता है, वैसे ही जनता का आशीर्वाद भी हमारे लिए सबसे बड़ा वरदान है।
CM नीतीश ने किया मतदान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया।
हिरासत में 4 BJP कार्यकर्ता
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। वहीं बिहारशरीफ में वोटिंग के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इन लोगों पर वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांटने का पुलिस ने आरोप लगाया है। गिरफ्तारी करने वाले दरोगा पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
9 बजे तक 13.13% मतदान
9 बजे तक सबसे अधिक सहरसा में 15 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं लखीसराय में सिर्फ 7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
- बेगूसराय – 14.60%
- भोजपुर -13.11%
- बक्सर -13.28%
- दरभंगा -12.48%
- गोपालगंज -13.97%
- खगड़िया -14.15%
- लखीसराय -07.00%
- मधेपुरा – 13.74%
- मुंगेर -13.37%
- मुजफ्फरपुर -14.38%
- नालंदा -12.45%
- पटना -11.22%
- सहरसा -15.27%
- समस्तीपुर -12.86%
- सारण -13.30%
- शेखपुरा -12.97%
- सिवान -13.35%
- वैशाली -14.30%
लालू बोले- 'तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए...',
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर हमला किया है। वोट करने के बाद एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा, तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।
सुबह 9 बजे तक 13.13% वोटिंग
बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। छपरा और समस्तीपुर में अबतक 12 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना में 11 प्रतिशत, गोपालगंज में 4.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी
पटना के फतुहा विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता (असिस्टेंट मैनेजर) की चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जांच में पता चला कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
लालू और राबड़ी देवी ने डालें वोट
पटना में वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार ने वोट डाला। लालू, राबड़ी, तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री, बहन मीसा भारती ने मतदान किया। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा, मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं।
नया बिहार बनाइए, नई सरकार बनाइए: तेजस्वी यादव
RJD नेता और महागठबंधन के CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पटना के एक पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए कहा, हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं।
आज मतदान का रिकॉर्ड बने : चिराग पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें। मैं चाहता हूं कि आज मतदान का रिकॉर्ड बने और सबसे ज्यादा मतदान हो...आज सबको एकजुट होकर मतदान करना चाहिए।
राहुल गांधी की वोट चोरी के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा, अगर ये जानकारियां आपके सामने आई हैं तो आप कोर्ट का रास्ता क्यों नहीं अपनाते। SIR की प्रक्रिया से भी आपको समस्या है।
खेसारी लाल यादव ने डाला वोट
भोजपुरी स्टार और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने सारण के एक्मा बूथ पर डाला अपना वोट, कहा- मुझे यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है। एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास हमेशा करता हूं और लड़ता रहूंगा... बेहतर बिहार कैसे बनेगा हमें इसपर चर्चा करें तो बेहतर है। हमारे व्यक्तिगत जीवन से लोगों को क्या लेना देना है। लोगों का बिहार की व्यवस्था से लेना देना है।
वोटिंग में रुकावट
दानापुर के बूथ नंबर 196 में ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है। आधे घंटे के बाद वोटिंग शुरू हुई।
मैथिली ठाकुर ने मतदान से पहले पूजा की
अलीनगर विधानसभा सीट से लोक गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मैथिली ठाकुर ने कहा- मैं भगवान से यही मांगती हूं कि अगर मेरे हाथों से किसी की सेवा लिखी है तो मुझे ये अवसर मिले। उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा।
विजय सिन्हा ने डाला अपना वोट
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया।
वोटिंग में नेताओं की भागीदारी
केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में पहला वोट डाला। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में मतदान किया। राज्यभर में सुबह से ही वोटिंग केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई
पहले फेज में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला और 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने 45,341 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है। सुरक्षा को लेकर 4 लाख से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है।
तेजस्वी, तेजप्रताप और सम्राट चौधरी की साख दांव पर
पहले चरण की सबसे हॉट सीटें हैं —
- राघोपुर: RJD नेता तेजस्वी यादव की परंपरागत सीट।
- महुआ: तेज प्रताप यादव के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई।
- तारापुर: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी यहीं से मैदान में हैं।
- इसके अलावा, लखीसराय सीट से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह और रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब भी चर्चा में हैं।
मैथिली ठाकुर भी मैदान में
पहले चरण की चर्चित सीटों में अलीनगर (दरभंगा) भी शामिल है, जहां मशहूर सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। यह सीट पहली बार संगीत और सियासत के संगम का केंद्र बनी है।
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी बूथों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और लाइव वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों की 4 लाख से ज्यादा टुकड़ियां तैनात हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।
महिलाओं और थर्ड जेंडर की भी बढ़ी भागीदारी
पहले चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। आयोग ने महिलाओं की सुविधा के लिए महिला संचालित बूथों की भी व्यवस्था की है।
दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को
- बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं।
- पहले चरण के बाद, 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।
- वहीं, 14 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।





















