Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल :20 साल बाद नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह मंत्रालय, BJP के सम्राट चौधरी को मिला जिम्मा

पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है।
20 साल बाद नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह मंत्रालय, BJP के सम्राट चौधरी को मिला जिम्मा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। नीतीश मंत्रिमंडल में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है। ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी ओर बाजपा ने वित्त विभाग JDU को दिया है। बिजेंद्र यादव ऊर्जा के साथ वित्त विभाग का जिम्मा भी देंखेंगे।

    बंटवारे से पहले CM आवास पहुंचे थे सम्राट चौधरी

    कैबिनेट विस्तार के बंटवारे से पहले, राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BJP कोटे के मंत्रियों की विभागों की सूची लेकर मुख्यमंत्री आवास आए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई। वहीं इसके बाद, जदयू (JDU) कोटे के मंत्रियों के विभागों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी के साथ डेढ़ घंटे तक अहम बैठक की।

    किसको क्या-क्या मिला

    पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग सौंपा गया है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया। वे फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री बने रहेंगे। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भूत तत्व विभाग मिला है। हालांकि इनसे कृषि विभाग लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दिया गया है।

    जल्द होगी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक

    नीतीश खेमे के विभागों के बंटवारे के बाद, नई कैबिनेट की पहली बैठक जल्द ही आयोजित होगी। बता दें इस बैठक में 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय करने और उस पर मुहर लगने की संभावना है। जिसमें कई फैसले लिए जाएंगे। दूसरी ओर लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख (रामविलास) 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts