Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘पहले अपनी शक्ल देख लो…’ कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर सलमान का पारा हाई, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का गुस्सा ट्रोलर्स पर जमकर फूटा। सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग और लुक्स को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच सलमान ने बिना उनका नाम लिए ट्रोल करने वालों को कड़ी फटकार लगाई।
‘पहले अपनी शक्ल देख लो…’ कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर सलमान का पारा हाई, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। शो में हर दिन नए विवाद, बहस और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में प्रसारित हुए ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने शो के दौरान सोशल मीडिया पर लोगों को ट्रोल करने की आदत पर खुलकर नाराजगी जताई। सलमान खान ने खास तौर पर बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि किसी के शरीर, उम्र या निजी जिंदगी को लेकर मजाक बनाना सही नहीं है।

कैटरीना कैफ का नाम लिए बिना किया सपोर्ट

दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर उनके लुक और शरीर को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ के मंच से सलमान खान ने ट्रोलर्स को जवाब दिया। सलमान ने सीधे तौर पर कैटरीना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को अभिनेत्री के हालिया ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सलमान ने कहा कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका वजन बढ़ना स्वाभाविक है। इसमें ट्रोल करने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अभिनेत्री अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती है तो लोगों को उसके लुक या वजन को लेकर सवाल नहीं उठाने चाहिए।

सलमान खान के रियलिटी शो से पहली विदाई! कम नजर आना इस कंटेस्टेंट को पड़ा भारी?

बोले- 'प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना नॉर्मल है'

सलमान खान ने ट्रोलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में बदलाव होना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोग किसी महिला को प्रेग्नेंट होने के बाद उसके वजन या लुक के लिए क्यों ट्रोल करते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई अभिनेत्री दोबारा फिल्मों में लौटेगी तो वह अपनी जरूरत के हिसाब से फिटनेस पर ध्यान दे सकती है। लेकिन परिवार और निजी जिंदगी को समय देने के दौरान उसके शरीर को लेकर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। सलमान की इस बात को कैटरीना कैफ के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि उन्होंने शो में अभिनेत्री का नाम नहीं लिया।

अचानक उतार दी टोपी और टी-शर्ट

ट्रोलर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए सलमान खान का अंदाज उस समय और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब उन्होंने अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी। सलमान ने अपनी उम्र को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें बूढ़ा कहते हैं, लेकिन वह 60 साल के हो चुके हैं। ऐसे में हर समय उनका वही लुक नहीं रह सकता, जो फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के समय था। सलमान ने कहा कि उम्र अब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का मुद्दा बन गई है। उन्होंने यह भी दिखाया कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव होना सामान्य बात है।

शर्टलेस होकर दिखाई फिटनेस

सलमान खान ने इसी दौरान शर्टलेस होकर अपनी फिटनेस भी दिखाई। उन्होंने अपने चेहरे से मेकअप हटाकर यह बताने की कोशिश की कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली तस्वीरों और वास्तविकता में अंतर हो सकता है। एक्टर ने ट्रोलर्स को लेकर कहा कि उनके बहुत सारे फैन क्लब हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जो लोगों को कहना है, वे कहते रहें।

Bigg Boss 20: घर को मिला नया कैप्टन! इन 4 कंटेस्टेंट्स के बीच हुई थी टक्कर, जानिए किसने मारी बाजी

भाई सोहेल खान की ट्रोलिंग पर भी भड़के

सलमान खान ने इस दौरान अपने भाई सोहेल खान को लेकर होने वाली सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग सोहेल के लुक्स को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं। सलमान ने ट्रोलर्स से कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें खुद को और अपने परिवार को देखना चाहिए। सलमान का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। शो के दर्शकों और उनके फैंस को उनका यह बेबाक अंदाज पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सलमान का अंदाज

‘वीकेंड का वार’ का यह हिस्सा प्रसारित होने के बाद सलमान खान का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। उनके फैंस अभिनेता के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। सलमान ने इस पूरे मामले में एक बात साफ तौर पर कही कि किसी की उम्र, शरीर या निजी जिंदगी को सोशल मीडिया ट्रोलिंग का निशाना नहीं बनाना चाहिए। ‘बिग बॉस 20’ के मंच से उनका यह अंदाज अब शो के सबसे चर्चित हिस्सों में शामिल हो गया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts