Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20 में दिखा इमोशनल ड्रामा, फूट-फूटकर रोए यंग; माही विज पर गाली देने का आरोप

‘बिग बॉस 20’ के 12वें एपिसोड में घर का माहौल अचानक इमोशनल और तनावपूर्ण हो गया। यंग को पहली बार शो में फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। विवाद की शुरुआत माही विज और यंग के बीच दोस्ती और नजरअंदाज किए जाने की बात से हुई।
Bigg Boss 20 में दिखा इमोशनल ड्रामा, फूट-फूटकर रोए यंग; माही विज पर गाली देने का आरोप
फूट-फूटकर रोते हुए यंग का वीडियो वायरल

मुंबई। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन रिश्तों के नए रंग देखने को मिल रहे हैं। शो का दूसरा हफ्ता शुरू होने से पहले ही घर का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। कभी दोस्ती को लेकर विवाद हो रहा है तो कभी छोटी-सी बात बड़ा मुद्दा बन जा रही है। अब शो के 12वें एपिसोड में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला, जिसने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। शो में अब तक यंग और माही विज के बीच बातचीत और दोस्ती को लेकर चर्चा होती रही है। लेकिन नए एपिसोड में दोनों के बीच तनाव की स्थिति दिखाई दी। इस दौरान यंग काफी भावुक नजर आए और कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए। उनके रोने की वजह को लेकर भी घर के अंदर चर्चा शुरू हो गई।

माही विज पर यंग को गाली देने का आरोप

एपिसोड की शुरुआत फ्लैशबैक से होती है, जिसमें माही विज को यंग के बारे में बात करते हुए दिखाया गया। माही ने कथित तौर पर कहा कि यंग उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दोस्ती को लेकर अपनी बेटी की कसम तक खाई थी। इसके बाद माही की कही बात मैरी कॉम ने यंग तक पहुंचाई। इसी बातचीत के दौरान यंग को बताया गया कि माही ने कथित तौर पर उन्हें गाली दी है। यह बात सुनने के बाद यंग काफी परेशान हो गए। हालांकि, बाद में माही विज ने यंग को गाली देने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी तरफ से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। इससे घर में इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आने लगी।

बिग बॉस 20 में बड़ा उलटफेर! नॉमिनेशन टास्क ही हुआ रद्द, घरवालों की प्लानिंग पर बिग बॉस ने लिया सख्त एक्शन

यंग के सामने बढ़ा इमोशनल दबाव

इस विवाद के बीच यंग काफी भावुक हो गए। वह खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। शो में पहली बार उन्हें इस तरह टूटते हुए देखा गया। उनके रोने के बाद घर के कुछ सदस्य उन्हें समझाने और शांत कराने की कोशिश करते नजर आए। ईशा ने भी यंग से बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि माही ने उन्हें गाली नहीं दी है। इसके बावजूद यंग काफी परेशान दिखाई दिए।

दोस्ती पर उठे सवाल

माही और यंग के बीच बढ़ते तनाव ने घर में दोस्ती को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी, लेकिन अब दोनों के बीच गलतफहमी की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। बिग बॉस के घर में छोटी-सी बात का बड़ा विवाद बनना कोई नई बात नहीं है। यहां हर बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड होती है और कंटेस्टेंट के रिश्ते लगातार लोगों की नजर में रहते हैं। ऐसे में माही और यंग के बीच हुई यह बातचीत भी चर्चा का विषय बन गई है।

'नहाते समय भी बुला लूं'... कनिका मान और यंग DSA की लड़ाई ने बढ़ाया घर का तापमान

घर में नया कैप्टन भी मिला

12वें एपिसोड में केवल विवाद और इमोशनल ड्रामा ही देखने को नहीं मिला। इसी दौरान घर को नया कैप्टन भी मिला। कैप्टेंसी को लेकर भी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला और रणनीति देखने को मिली। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि माही और यंग के बीच यह विवाद आगे किस तरह बढ़ता है और क्या दोनों के बीच फिर से दोस्ती हो पाती है। फिलहाल यंग के आंसुओं ने बिग बॉस के घर के माहौल को जरूर भावुक कर दिया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts