Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 : घर में किसी भी लड़की के लिए वफादार नहीं है मन्नारा... आखिर अंकिता ने ऐसा क्यों कहा

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : घर में किसी भी लड़की के लिए वफादार नहीं है मन्नारा... आखिर अंकिता ने ऐसा क्यों कहा
एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो बिग बॉस 17 में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स बॉन्ड बनाते हुए नजर आते हैं तो कभी एक दूसरे की पोल खोलते हुए। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें अंकिता और मन्नारा की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। अंकिता, मन्नारा की पोल खोलते हुए घरवालों को मन्नारा से बचने की सलाह देती हैं। वहीं अंकिता की बातें सुन मन्नारा उनके आगे हाथ जोड़ लेती हैं।

अंकिता ने घरवालों को दी मन्नारा से बचने की सलाह

बिग बॉस 17 के प्रोमो वीडियो में अंकिता, घरवालों से कहती हैं कि मन्नारा की बात मत सुनो वह किसी भी लड़की के लिए वफादार नहीं है। वो किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलती है। आज वो उसकी साइड होगी तो उधर अच्छा बोलेगी और इधर होगी तो इधर कुछ भी बोलेगी। वह किसी के भरोसे के लायक नहीं है। इस पर मन्नारा कहती हैं वाह, अंकिता ही हैं सब कुछ और उनके आगे हाथ जोड़ लेती हैं।

अंकिता ने उठाया कैरेक्टरलेस वाला मुद्दा

अंकिता आगे मन्नारा से कहती हैं कि आप बताइए, आप क्या हैं पहले। नहीं सुनी जाती है आपको अपनी सच्चाई तो जाइए। आप खानजादी को उस दिन कैरेक्टरलेस बोल रहीं थीं। तुम्हारे खिलाफ कोई चला जाए ना मन्नारा तो तुम्हारी जल जाती है। जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई बढ़ती हुई नजर आती है। देखें वीडियो...

फैंस के रिएक्शन

इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस का रिएक्शन सामने आया है और वह अंकिता वर्सेज मन्नारा को एंजॉय कर रहे हैं। कुछ यूजर्स मन्नारा के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने लिखा- अंकिता खुद फेक है और मन्नारा को बोल रही है। तो किसी ने लिखा- मन्नारा सुपरहिट, अंकिता सो बोरिंग। एक ने लिखा- जलन अंकिता को होती है मन्नारा से। वहीं कुछ यूजर्स ने अंकिता के सपोर्ट में लिखा- अंकिता रॉक, मन्नारा शॉक। दूसरे ने लिखा- अंकिता सच बोल रही है। किसी ने लिखा- अंकिता बॉस लेडी है बिल्कुल रूबीना की तरह।

तहलका और समर्थ की बीच हुई बहस

आने वाले एपिसोड में सनी आर्या 'तहलका' और ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के बीच भी खूब तू-तू मैं-मैं देखने को मिलेगी। इस लड़ाई का भी एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि, बात को इधर-उधर करने के लिए तहलका, समर्थ को सुना रहे हैं। जिस पर समर्थ बोलते हैं कि, अगर बात इधर-उधर नहीं करनी तो बाहर जाओ ना फिर। इसके बाद दोनों के बीच में गाली-गलौज होने लगती है और दोनों को रोकने के लिए घरवालों को बीच-बचाव करना पड़ता है। देखें वीडियो...

रिंकू धवन ने जीता इम्यूनिटी टास्क

बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में एक इम्यूनिटी टास्क हुआ था। जिसे जीतने पर अगले हफ्ते नॉमिनेशन से सेफ होने की पावर मिलनी थी। रिंकू धवन ने टास्क जीत कर ये पावर जीत ली।

दिवाली पर पटाखे फोड़ने आ रही हैं कटरीना

बिग बॉस 17 का दिवाली प्रोमो वीडियो भी सामने आया है जिसमें कटरीना कैफ दिवाली मनाने बिग बॉस के घर आ रही हैं। साथ ही कॉमेडी क्वीन भारती सिंह भी अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगीं। देखें वीडियो... (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Anushka Sharma Pregnancy : एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल, लूज ड्रेस में छुपाती दिखीं बेबी बंप; फैंस बोले- जूनियर कोहली ऑन द वे…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts