PlayBreaking News

Anushka Sharma Pregnancy : एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल, लूज ड्रेस में छुपाती दिखीं बेबी बंप; फैंस बोले- जूनियर कोहली ऑन द वे…

Follow on Google News
Anushka Sharma Pregnancy : एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल, लूज ड्रेस में छुपाती दिखीं बेबी बंप; फैंस बोले- जूनियर कोहली ऑन द वे…
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इन दिनों अनुष्का और विराट वर्ल्ड कप मैच के लिए बेंगलुरु में हैं, जो 12 नवबंर को खेला जाएगा है। इसी बीच कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप हाइड करते नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर लोगों के बीच अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गईं हैं। वीडियो देखकर फैंस का कहना है कि, छोटा विराट कोहली आने वाला है।

हाथ थामे घूमते दिखे अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में बैंगलोर के होटल में एक साथ स्पॉट किया गया। कपल एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते हुए नजर आए। एक्ट्रेस बैलून स्लीव्स वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत दिख रहीं थीं। हालांकि, जिस चीज ने अनुष्का के फैंस का ध्यान खींचा, वह था उनका बेबी बंप। कुछ सेकेंड्स के वीडियो में लोगों ने अनुष्का के बेबी बंप को नोटिस कर लिया। ढीली ब्लैक ड्रेस में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। देखें वीडियो...

फैंस ने किया रिएक्ट

यह वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस कपल को मुबारकबाद दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- छोटा विराट आने वाला है, अनुष्का प्रेगनेंट हैं। एक दूसरे शख्स ने लिखा- OMG वामी बहुत जल्द बड़ी बहन बनने वाली है... मुझे यकीन नहीं हो रहा। एक फैन ने लिखा- ये प्रेगनेंट हैं??? ओह माय गॉश। एक ने लिखा- जूनियर कोहली ऑन द वे। दूसरे ने कमेंट में लिखा- Awww. बेबी ऑन बोर्ड।

कई दिनों से चल रही अनुष्का की सेकंड प्रेगनेंसी की बाते

बता दें कि, कई दिनों से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी की खबरें सुर्खियों में थी। लेकिन कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच में भी विराट को चियर करती अनुष्का ने लूज व्हाइट ड्रेस कैरी की थी, जिसमें लोगों को एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ गया था। इसके बाद से ही प्रेगनेंसी की अफवाहों को हवा मिलने लगी थी।

पहली बार 2021 में बने पेरेंट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहले से एक बेटी, वामिका के पेरेंट्स हैं। वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। वहीं अब एक्ट्रेस के दूसरी बार प्रेगनेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। कपल दूसरी बार पेरेंट बनने वाला है। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से प्रेगनेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। विरूष्का ने 11 दिसंबर 2017 को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी इटली में हुई थी, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

दिवाली के दिन है भारत का मैच

इस बार दिवाली 12 नवंबर की है और इसी दिन बैंगलोर में भारतीय क्रिकेट टीम का नीदरलैंड के साथ वर्ल्ड कप मैच है। टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अभी तक 8 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

अनुष्का का वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल, 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। लेकिन उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्मज के बैनर तले कई फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया है। अब एक्ट्रेस करीब 5 साल बाद फिल्म चकदा एक्सप्रेस से स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है। चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- 4 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहीं Anushka Sharma, शेयर की ‘Chakda Xpress’ की पहली झलक, Virat Kohli ने किया रिएक्ट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts