Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 Highlights : पहले ही दिन विक्की जैन का प्रैंक पड़ा भारी, बिग बॉस ने लगाई क्लास, पति से नाराज हुईं अंकिता लोखंडे

Follow on Google News
Bigg Boss 17 Highlights : पहले ही दिन विक्की जैन का प्रैंक पड़ा भारी, बिग बॉस ने लगाई क्लास, पति से नाराज हुईं अंकिता लोखंडे
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत हो गई है। रविवार को बिग बॉस का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। शो में पूरे 17 कंटेस्टेंट जबरदस्त एनर्जी में नजर आए। शो का पहला ही दिन काफी रोमांचक रहा, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट ने पहले दिन ही विवाद के कारण ज्यादा लाइमलाइट बटोर ली हैं। जिनमें से एक है अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन। हाल ही के एपिसोड में विक्की ने बिग बॉस के नाम पर घरवालों के साथ प्रैंक किया जो उन पर ही भारी पड़ गया। इतना ही नहीं बिग बॉस ने उनकी क्लास भी लगाई और पत्नी अंकिता भी उनसे खफा हो गईं।

प्रैंक करना पड़ा भारी

जब घर में सभी कंटेस्टेंट सेटल हो जाते हैं तो विक्की जैन, रिंकू धवन और सना रईस खान मिलकर एक प्रैंक प्लान करते हैं। वे सभी कंटेस्टेंट्स को एक साथ बुलाते हैं और कहते हैं कि बिग बॉस का आदेश है कि कंटेस्टेंट्स को अपने पसंद के बेड को चुनने के लिए दो मिनट दिए हैं। ये सुनने के बाद अफरा-तफरी मच जाती है और सभी बेड चुनने लगते हैं। बाद में बताया जाता है कि इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। विक्की ने सबके साथ सिर्फ प्रैंक किया है। देखें वीडियो...

बिग बॉस ने लगाई विक्की को फटकार

प्रैंक तो खत्म हो गया, लेकिन विक्की बिग बॉस के हत्थे चढ़ गए। बिग बॉस उनसे कहते हैं- विक्की भैया, दिमाग चलाने का इतना ही शौक है तो क्यों आप अंकिता के पीछे-पीछे मकान नंबर-1 में गए। शायद नेशनल टीवी पर ये दिखाना था कि मैं तो मेरी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। देखें वीडियो...

नाराज हुईं अंकिता लोखंडे

बिग बॉस के ये कहते हि विक्की जैन शॉक्ड हो जाते हैं तो वहीं अंकिता का चेहरा उतर जाता है और वो गुस्से में वहां से चली जाती हैं। इस प्रैंक से अंकिता उनसे काफी खफा हुईं। अंकिता विक्की को समझाती हैं कि हो सकता है कि आपके प्रैंक को लोग गलत तरीके से लें और समझें कि आप उनको कंट्रोल कर रहे हैं। बिग बॉस चाहते हैं कि हम साफ मन से खेलें।

सोनिया बंसल ने अभिषेक को गंवार बोला

प्रैंक के दौरान एक और विवाद हुआ। जब विक्की जैन ने बेड बदलने की अनाउंसमेंट कि तो अभिषेक कुमार दिल वाले कमरे में सोनिया बंसल का बेड लेने के लिए भागे तो सोनिया बंसल ने आपा खोकर उन्हें गंवार कह दिया। हालांकि, इसका खुलासा बाद में हुआ कि अभिषेक ईशा के बगल वाला बिस्तर चाहते थे। इसलिए वो मन्नारा चोपड़ा का बेड लेने के लिए भागे थे।

थीम ऑफ बिग बॉस हाउस

बिग बॉस का यह 17वां सीजन है और ये दिल, दिमाग और दम थीम पर बेस्ड है। थीम के आधार पर बिग बॉस के घर को तीन हिस्सों- हाउस 1, 2 और 3 में बांटा गया है। शो में टीवी सीरियल के सितारों के साथ, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन, जर्नलिज्म, कानून, गेमिंग सहित एंटरटेनमेंट फील्ड के कईं फेमस सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट के रूप में धमाल मचाने आ गए हैं। घर में एंट्री लेते ही कपल्स को अलग-अलग घर में जगह दी गई है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Contestants : पहले ही दिन इस एक्स कपल की हुई तू-तू मैं-मैं, मुनव्वर फारुकी ने आते ही लगाया कॉमेडी का तड़का
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts