Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 17 : वीकेंड के वार में सलमान करेंगे विक्की जैन को एक्सपोज... जानें कौन होगा इस बार घर से एलिमिनेट

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : वीकेंड के वार में सलमान करेंगे विक्की जैन को एक्सपोज... जानें कौन होगा इस बार घर से एलिमिनेट
एनटरटेनमेंट डेस्क। टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ वक्त के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। इन दिनों शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में रोज किसी न किसी के लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस 17 में पहले वीकेंड में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते सीजन का पहला एविक्शन होगा। इस बार का एविक्शन जनता के वोट पर नहीं, बल्कि घरवालों की वोटिंग के आधार पर हुआ है। वहीं इस बार के वीकेंड के वार में समलान खान अंकिता के पति विक्की को एक्सपोज करते नजर आएंगे।

यह सदस्य हुआ एलिमिनेट

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सोनिया बंसल एलिमिनेट होने वाली हैं। घरवालों को ये फैसला लेना था कि सोनिया बंसल और सना रईस खान में से कौन होगा, जो इस घर से बेघर होगा। ज्यादातर घरवालों ने सना को सेव कर लिया और सोनिया बंसल को आउट करने का फैसला किया। शो से बेघर होने के लिए सना रईस खान, सोनिया बंसल, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और सनी आर्या उर्फ तहलका नॉमिनेट हुए थे। [caption id="attachment_92986" align="aligncenter" width="600"] सोनिया बंसल और सना रईस खान[/caption]

विक्की ने कहा कुछ ऐसा... शॉक हो गई अंकिता

विक्की जैन घर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के क्लोज हैं। हाल ही में अंकिता की अभिषेक से लड़ाई हो गई थी। अभिषेक को विक्की के पास देखकर एक्ट्रेस मुंह बना लेती हैं। इस पर विक्की जैन गुस्से में आकर अपना आपा खो बैठते हैं। वे अंकिता से कहते हैं “ये बहुत घटिया है। जिंदगी में कुछ तो दिया नहीं, पीस ऑफ माइंड तो दे दे.... छी, मुझे शर्म आती है। वे अपनी पत्नी से आगे कहते हैं, ये तुम्हारा सबसे बुरा साइड है जो मैंने कभी नहीं देखा।" यह सुनकर अंकिता कुछ नहीं बोल पातीं। विक्की गुस्से में कमरे से बाहर निकल जाते हैं, वहीं अंकिता उन्हें बात करने के लिए बुलाती रह जाती हैं। [caption id="attachment_92985" align="aligncenter" width="600"] अंकिता और विक्की[/caption]

सलमान ने विक्की जैन को किया एक्सपोज

इस बार वीकेंड के वार में भाईजान घर के विक्की भईया को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। इसकी एक झलक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखने को मिली है। सलमान खान अंकिता लोखंडे से कहते हैं कि, आप हमेशा टेलीविजन पर लीड रोल करती आईं हैं, तो अब आप अचानक ईशा और विक्की के भाई-बहन वाले ड्रामा में एक दोस्त का किरदार कैसे अदा कर रही हैं। आप यहां पर अपना व्यक्तित्व खोने आईं हैं?... आपने अपने पति विक्की के साथ आने का फैसला किया और आपके यही पति खानजादी से कहते हैं कि वो आपके पास आए और आपसे लड़ें। सलमान आगे विक्की से कहते हैं कि, आपको प्यार दिया, पैसा दिया, दिल दिया। प्यार आपने भी दिया है क्या विक्की? इसके बाद विक्की कहते हैं कि, वो तो बस मैंने मजाक में बोला था। इसके बाद सलमान कहते हैं कि, मजाक में नहीं कहा था। देखें वीडियो...

'बिग बॉस 17' का घर बना जंग का मैदान

हाल ही में 'बिग बॉस 17' का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, अभिषेक और मन्नारा के बीच गंभीर लड़ाई हो रही है। अभिषेक एक्ट्रेस को कुछ ऐसा कह देते हैं जिसके बाद मन्नारा का पारा हाई हो जाता है। वीडियो में अभिषेक लड़ाई के बीच मन्नारा को डुप्लीकेट कहते नजर आ रहे हैं। दोनों की लड़ाई इतनी बड़ जाती है कि घर वालों को बीच-बचाव करना पड़ता है। देखें वीडियो... ये भी पढ़ें- जल्द करोड़पति बनने के लालच में मांग ली एल्विश यादव से 1 करोड़ की फिरौती, गुजरात से आरोपी को गिरफ्तार कर लाई पुलिस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts