Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 15: इन चार कंटेस्टेंट के नाम हुए कंफर्म, प्रोमो वीडियो में देखें झलक

मुंबई। टीवी के पॉप्युलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 15 के आने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। शो का प्रसारण दो अक्टूबर से किया जाएगा। शो से जुड़े प्रोमो लगातार रिलीज हो रहे हैं, जिनसे पता चलता है कि इस बार का थीम जंगल है। इस बीच एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें चार कन्फर्म कंटेस्टेंट के नाम खुलासा किया गया है। टीवी के सबसे विवादित शो में से एक ‘बिग बॉस’ को सलमान खान होस्ट करेंगे।

नए प्रोमो में दिखी कंटेस्टेंट की झलक

अभी तक शो में हिस्सा लेने वाले नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 'बिग बॉस 15' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन इसमें उन्होंने चार कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये 4 कंटेस्टेंट करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल और अफसाना खान हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'बिग बॉस 15 के इस जंगल में दंगल करने आ रहे हैं बड़े ही अद्भुत कंटेस्टेंट। क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं।' [embed]https://www.instagram.com/p/CUSiaT2Bs5u/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

ये हैं चार नाम

सबसे पहले तेजस्वी प्रकाश को दिखाया गया है। वीडियो में उनके बारे में बताया जाता है कि वे खतरों से खेलने वालीं खिलाड़ी हैं। दरअसल तेजस्वी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में हिस्सा लिया था और वहां उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। दूसरा नाम करण कुंद्रा का है। टीवी के सुपरस्टार करण का नाम पहले ही सामने आ चुका था। अब इस पर मुहर लग गई है। प्रोमो में एक्टर सिंबा नागपाल को शक्तिमान शिकारी के नाम से इंट्रोड्यूस किया गया है। चौथी कंटेस्टेंट सिंगर अफसाना खान हैं।

इन नामों पर भी चर्चा

इन चार कंटेस्टेंट के अलावा आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी भी शो में हिस्सा लेंगे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts