PlayBreaking News

BJP में बड़ा फेरबदल : CM शिवराज और नितिन गडकरी संसदीय बोर्ड से हटाए गए

Follow on Google News
BJP में बड़ा फेरबदल : CM शिवराज और नितिन गडकरी संसदीय बोर्ड से हटाए गए
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड से हटाया गया। साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को 2013 में बोर्ड में शामिल किया गया था। [caption id="attachment_39894" align="aligncenter" width="437"] भाजपा ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन किया।[/caption]

नई संसदीय बोर्ड में इनको मिली जगह

नई संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा बीएस येदियुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और बीएल संतोष को जगह मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बोर्ड से हटाया गया है। [caption id="attachment_39900" align="aligncenter" width="512"] गठन किया केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया।[/caption]

केंद्रीय चुनाव समिति में इनको दी जगह

वहीं, 15 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा बीएस येदियुरप्पा, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास को जगह दी गई है। ये भी पढ़ें: नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, CM शिवराज पहुंचे नर्मदापुरम के सेठानीघाट; अधिकारियों को दिए निर्देश मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts