Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP Election 2027: BJP  ने 209 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, अब दिल्ली की मुहर का इंतजार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर BJP ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 403 में से 209 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर दिल्ली भेज दिए हैं। CM योगी आदित्यनाथ की सहमति से तैयार इस लिस्ट पर अब केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार है। BJP ने इस बार 300 पार का लक्ष्य रखा है। 
UP Election 2027: BJP  ने 209 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, अब दिल्ली की मुहर का इंतजार
योगी आदित्यनाथ का मिशन 300 पार, यूपी की 209 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने बनाई रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनावी बिगुल बजने से पहले ही BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए अभी से ग्राउंड लेवल पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दावा है कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों पर BJP ने संभावित उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। इन नामों को लखनऊ से दिल्ली भेजा गया है। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से तैयार इस सूची को BJP की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, पार्टी ने इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

209 उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन BJP ने अपनी चुनावी तैयारियों में तेजी ला दी है। दीपावली का त्योहार खत्म होते ही पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, BJP ने प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इन उम्मीदवारों को पार्टी की A कैटेगरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर संगठन स्तर पर चर्चा पूरी कर ली गई है। इसके बाद सूची को लखनऊ से दिल्ली भेज दिया गया है। अब इन नामों पर BJP के केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगना बाकी है। अंतिम मंजूरी मिलते ही पार्टी संबंधित उम्मीदवारों को टिकट देने की तैयारी शुरू कर सकती है। हालांकि, फिलहाल इन नामों को संभावित उम्मीदवारों की सूची के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से आधिकारिक टिकट घोषणा नहीं हुई है।

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर विवाद, BJP ने बताया सनातन विरोधी; राशिद अल्वी ने भी दिया जवाब

CM योगी की सहमति से तैयार हुई उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP की इस संभावित उम्मीदवार सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 209 प्रत्याशियों के नाम CM योगी की सहमति के बाद ही शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। दरअसल, BJP चुनाव से काफी पहले उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहती है। इसके पीछे पार्टी की रणनीति है कि जिन नेताओं को चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है, वे समय रहते अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं। इससे संभावित उम्मीदवारों को जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने, स्थानीय कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का पर्याप्त समय मिल सकता है।

BJP का मिशन 300 पार

उत्तर प्रदेश में BJP इस बार 300 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी की कोशिश है कि 2027 के चुनाव में एक बार फिर सत्ता में वापसी करके लगातार तीसरी बार सरकार बनाई जाए। BJP के सामने इस बार कई राजनीतिक चुनौतियां भी हैं। विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां भी अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटी हैं। ऐसे में BJP संगठन, उम्मीदवारों और चुनावी मुद्दों के स्तर पर पहले से तैयारी करना चाहती है। 209 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट करने की खबर को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

SIR को लेकर CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

एक तरफ BJP ने उम्मीदवारों को लेकर तैयारी तेज कर दी है, तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव अब SIR को वापस लेने की मांग नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें इसमें अपने वोट बैंक का फायदा दिखाई दे रहा है। CM योगी ने इंटरव्यू में दावा किया कि SIR के दौरान मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि करीब 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम कट गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। योगी के मुताबिक, अखिलेश यादव इस मुद्दे पर इसलिए विरोध नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इसमें राजनीतिक फायदा नजर आ रहा है।

योगी ने 2027 के चुनाव को बताया 80-20 की लड़ाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को 80-20 की लड़ाई भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत मतदाता सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि जैसे मुद्दों पर BJP और एनडीए के साथ खड़े हैं, जबकि 20 प्रतिशत मतदाता विपक्ष के साथ जा सकते हैं। CM योगी का यह बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अपने बयान के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि BJP का चुनावी आधार विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन जैसे मुद्दों पर टिका है।

भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा और CM मोहन यादव शामिल, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

'बटेंगे तो कटेंगे' नारे पर भी CM योगी ने दी सफाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने इंटरव्यू में 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा कि यह नारा किसी तरह के ध्रुवीकरण के लिए नहीं है, बल्कि इतिहास से सबक लेने का संदेश देता है। योगी के मुताबिक, अगर समाज जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बंटेगा तो इसका नुकसान सभी को उठाना पड़ेगा। उन्होंने एकता पर जोर देते हुए कहा कि एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे। BJP इस नारे के जरिए सामाजिक एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर रही है। वहीं, विपक्ष पहले भी इस नारे को लेकर BJP पर राजनीतिक ध्रुवीकरण के आरोप लगाता रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts