Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Janjatiya Gaurav Diwas : जनजातीय गौरव दिवस पर धार और शहडोल में होंगे बड़े कार्यक्रम, CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

Follow on Google News
Janjatiya Gaurav Diwas : जनजातीय गौरव दिवस पर धार और शहडोल में होंगे बड़े कार्यक्रम, CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
भोपाल। बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े पक्षों को समाज के सामने लाएं और कल जनजातीय गौरव दिवस पर धार और शहडोल में बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे।

बिरसा मुंडा की जयंती मध्य प्रदेश सरकार मना रही

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाने की जो घोषणा की, यह इतिहास के पन्ने पर ध्यान आकर्षित करता है, जिसमें अंग्रेजों के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने बिहार-झारखंड से खड़े होकर हमारे समाज का प्रबल प्रतिरोध स्थापित किया और आदिवासी अंचल से आंदोलन की शुरुआत हुई। इससे अंतत: अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा, जीते जी जो अपने संघर्षों के कारण मनुष्य भगवान का दर्जा पा गए, ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मध्यप्रदेश सरकार भी मना रही है। देखें वीडियो....

धार और शहडोल में बड़े आयोजन

सीएम ने कहा कि सरकार दो बड़े कार्यक्रम कर रही है। धार और शहडोल जिले में बड़े आयोजन हो रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और भगवान बिरसा मुंडा के इन सारे पक्षों को सामने लाएं जिनसे हमारा स्वतंत्रता आंदोलन मजबूत हुआ।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts