Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : बदमाशों ने घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, घटना CCTV में कैद

Follow on Google News
Bhopal News : बदमाशों ने घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, घटना CCTV में कैद
भोपाल। राजधानी में वीआईपी रोड पर कर्बला के पास स्थित मिशा अपार्टमेंट में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 6 से अधिक बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चला दी। इसके अलावा पीड़ित पर चाकू से भी हमले किए। ये घटना शनिवार रात की है। बुरी तरह घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर मारी गोली

मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। बदमाशों के घर में घुसने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुराने मनमुटाव के चलते बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने शफी हसन उर्फ गोलू (37) नामक व्यक्ति को गोली मारी है। वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। फिलहाल, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। https://x.com/psamachar1/status/1819977719662227523

पति के बारे पूछा, देखते ही मार दी गोली

शफी हसन की पत्नी ने रविवार सुबह 4 बजे थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर पर ही था। खाना खाकर परिवार आपस में बातें कर रहे थे तभी बदमाश फिरोज उर्फ बाबा, शोएब अन्ना, शाहिद इटारसी, आदिल बच्चा के साथ 2-3 और लोग आए। सभी के पास  हथियार थे। मेन गेट का शटर खुला होने से वो लोग सीधा अंदर आ गए। उन लोगों ने शफी के बारे में पूछा। बाहर क्या हो रहा है यह जानने शफी कमरे से बाहर निकला, तो फिरोज उर्फ बाबा ने उस पर तुरंत पिस्टल से फायर कर दिया। गोली शफी के दाहिने पैर में घुटने के पास लगी। तभी अन्य बदमाशों शोएब अन्ना, शाहिद इटारसी और आदिल बच्चा ने चाकू निकालकर शफी के सिर पर वार किया। वारदात के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए।

4 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज

प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में चार आरोपियों को नामजद किया है। जिनमें फिरोज उर्फ बाबा, शोएब अन्ना, शाहिद इटारसी और आदिल बच्चा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, शफी का एक प्लॉट खानू गांव कोहेफिजा में है। इस प्लॉट पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। वारदात के बाद पुलिस प्रॉपर्टी विवाद के चलते हमले वाले एंगल पर भी जांच करने में जुटी है।

पीड़ित के परिचित थे हमलावर

जिन बदमाशों ने शफी पर हमला किया, वे अक्सर उसके घर आते-जाते थे। उसकी पत्नी भी सभी आरोपियों को जानती है। पूछताछ के दौरान शफी ने पुलिस को वारदात की वजह नहीं बताई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि घायल शफी का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ निशातपुरा थाने में कई केस दर्ज हैं। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल पर भी जांच कर रही है। हमले का असली कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। ये भी पढ़ें- MP Weather : भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts