Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : शोभायात्रा के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूर्व सीएम बोले- रैली में हथियार कैसे पहुंचे?

Follow on Google News
भोपाल : शोभायात्रा के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूर्व सीएम बोले- रैली में हथियार कैसे पहुंचे?

भोपाल में रविवार रात धार्मिक शोभायात्रा के दौरान 20 साल के युवराज बंशकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य युवक रोहित सेन और संजू वर्मा पर भी हमला किया गया। यह वारदात युवा हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा के दौरान हुई।

शोभायात्रा में हुआ हमला

शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर माता मंदिर चौराहे तक निकाली जा रही थी। यात्रा में डीजे पर युवाओं के नाचने के दौरान अचानक कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। अफरातफरी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से युवराज की मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक युवराज बंशकार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था और इन दिनों भोपाल में अपने परिजनों के साथ रह रहा था। हमीदिया अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।

नेताओं का हॉस्पिटल दौरा

घटना के बाद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। दिग्विजय ने एसीपी राकेश बघेल से पूछा कि शोभायात्रा में हथियार कैसे पहुंचे, जबकि सरकार की गाइडलाइन है कि जुलूसों में हथियार नहीं ले जा सकते।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने पीयूष सोनी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक युवराज के साथी संजू ने बताया कि शोभायात्रा में नाचने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts