Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने निकाली रैली, किया चक्काजाम; ब्यूटीशियन ने सड़क पर किया मेकअप

भोपाल में कमर्शियल गतिविधियों पर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब पौने दो घंटे चले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी और महिलाएं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करती रहीं। व्यापारियों ने मास्टर प्लान लागू करने और कारोबार बचाने के लिए सरकार से समाधान निकालने की मांग की।
भोपाल: सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने निकाली रैली, किया चक्काजाम; ब्यूटीशियन ने सड़क पर किया मेकअप
सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने निकाली रैली, किया चक्काजाम

भोपाल। व्यापारियों का कहना है कि रहवासी इलाकों में वर्षों से कारोबार संचालित हो रहे हैं और अचानक सीलिंग की कार्रवाई से दुकानदारों के साथ कर्मचारी भी प्रभावित होंगे। प्रदर्शनकारियों ने भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने, मिक्स्ड लैंड यूज का प्रावधान करने और गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून-2022 लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ व्यापारी सीएम हाउस की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। उधर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने व्यापारियों से बैठक कर उनकी बात सुनने की बात कही।

रोशनपुरा चौराहे पर व्यापारियों का प्रदर्शन

भोपाल में कमर्शियल गतिविधियों पर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों का प्रदर्शन तेज हो गया। बड़ी संख्या में व्यापारी रोशनपुरा चौराहे पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब पौने दो घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण इलाके में आवाजाही प्रभावित रही। प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं और सरकार से कार्रवाई रोकने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि वे वर्षों से इन क्षेत्रों में कारोबार कर रहे हैं और सरकार को टैक्स भी दे रहे हैं। ऐसे में अचानक दुकानों पर कार्रवाई होने से कारोबार के साथ कई परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी।

Twitter Post

'मास्टर प्लान और मिक्स्ड लैंड यूज प्रावधान किया जाए' 

व्यापारियों ने सरकार से भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मिक्स्ड लैंड यूज का प्रावधान किया जाना चाहिए, ताकि रहवासी क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे कारोबार को व्यवस्थित किया जा सके। व्यापारियों ने गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून-2022 लागू करने की भी मांग रखी। उनका कहना है कि वर्षों से संचालित दुकानों पर अचानक सीलिंग की कार्रवाई करने के बजाय सरकार को कोई व्यावहारिक रास्ता निकालना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक रूप से जन-गण-मन गाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, अब दो दिन नहीं सप्ताहभर चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन

सीएम हाउस की ओर बढ़े व्यापारी, पुलिस ने रोका

प्रदर्शन के दौरान कुछ व्यापारी सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। सीएम हाउस की ओर जाने वाली सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी के बीच व्यापारी कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। एक महिला व्यापारी ने कहा कि प्रदर्शन में करीब 500 लोग शामिल हैं और अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे। व्यापारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Breaking News

सड़क पर मेकअप कर ब्यूटिशियन ने जताया विरोध

कार्रवाई के विरोध में ब्यूटिशियन भी सड़क पर उतर आईं और उन्होंने सड़क पर ही मेकअप कर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उनका कहना था कि कमर्शियल गतिविधियां बंद कराई गईं तो ब्यूटी पार्लर और छोटे कारोबारों से जुड़े लोगों का रोजगार प्रभावित होगा। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब मकान की रजिस्ट्री सरकारी व्यवस्था के तहत होती है और नगर निगम संपत्ति कर भी वसूलता है, तो वर्षों से चल रहे कारोबार पर अचानक नोटिस और सीलिंग क्यों की जा रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी व्यापारियों ने जल्द समाधान की मांग दोहराई। उधर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी बात सुनी जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts