Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल सड़क हादसा:मायके से लौट रही महिला की 18 दिन बाद मौत, कार की टक्कर में हुई थी गंभीर घायल

भोपाल के बैरसिया में 19 जून को कार की टक्कर में घायल हुई महिला की 18 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके से लौटते समय हुए इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। महिला की मौत के बाद आरोपी चालक पर अब गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी।
मायके से लौट रही महिला की 18 दिन बाद मौत, कार की टक्कर में हुई थी गंभीर घायल
भोपाल सड़क हादसा

भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुई महिला की 18 दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद मौत हो गई। महिला 19 जून को अपने दो भतीजों के साथ मायके से घर लौट रही थीं तभी तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महिला की मौत के बाद बैरसिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पहले से दर्ज एफआईआर में अब संबंधित गंभीर धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

मायके से लौटते समय हुआ था हादसा

पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय शैतान बाई, पत्नी भूर सिंह, नजीराबाद थाना क्षेत्र के बरसाना गांव की रहने वाली थीं। वह बैरसिया क्षेत्र स्थित अपने मायके में मेहमान बनकर आई थीं। 19 जून की शाम वह अपने दो भतीजों के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान चंदा-सलोई मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शैतान बाई और उनके दोनों भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में युवक की पीट-पीटकर हत्या: सड़क पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

18 दिन तक चला इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शैतान बाई के सिर में गंभीर चोट आई थी और उनका लगातार इलाज चल रहा था। करीब 18 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद रविवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: गुना में युवक ने जहर खाकर दी जान: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

आरोपी चालक पर बढ़ेंगी गंभीर धाराएं

महिला की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बैरसिया पुलिस के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। अब शैतान बाई की मौत के बाद प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts