Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में रिटायर्ड IAS की घर में हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब..!

भोपाल के सूरजनगर इलाके में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर के अंदर हत्या से सनसनी फैल गई। उनका शव घर में मिला और गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। पुलिस को हाल में काम पर रखे गए एक नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। जांच जारी है।
भोपाल में रिटायर्ड IAS की घर में हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब..!
भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या

भोपाल। भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव घर के अंदर मिला। शुरुआती जांच में गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को संदेह है कि वारदात में घर में काम करने वाले एक नौकर की भूमिका हो सकती है। बताया जा रहा है कि अग्रवाल ने करीब दो दिन पहले ही उसे काम पर रखा था। घटना के बाद से नौकर गायब है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts