Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुसाइड या कुछ और…? भोपाल में चौथी मंजिल से कूदी रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी, बेसमेंट में मिला शव; डॉक्टर के पास रिपोर्ट दिखाने गया था पति

Follow on Google News
सुसाइड या कुछ और…? भोपाल में चौथी मंजिल से कूदी रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी, बेसमेंट में मिला शव; डॉक्टर के पास रिपोर्ट दिखाने गया था पति
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला के पति डॉक्टर के पास पत्नी की रिपोर्ट दिखाने गए थे। जब वे लौटे तो बेसमेंट में उनका शव पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि, महिला पिछले 6 महीनों से बीमार थीं और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। वहीं मौके पर पहुंची पलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार (1 फरवरी) सुबह टीटी नगर इलाके की है। अनीता मंगल (61) तुलसी टावर के फ्लैट बी-401 में रहती थीं। वह एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) के रिटायर्ड अधिकारी संजय मंगल की पत्नी थीं। घटना के समय संजय डॉक्टर को मेडिकल रिपोर्ट दिखाने गए थे। इस दौरान अनीता घर में अकेली थी। जब संजय घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से अनीता के बारे में पूछा और फिर बेसमेंट में जाकर देखा, जहां पत्नी का शव पड़ा मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पत्नी की सेवा के लिए छोड़ी थी नौकरी

संजय मंगल रिटायरमेंट के बाद भोपाल मेट्रो में बतौर एक्सपर्ट सेवाएं दे रहे थे, लेकिन पत्नी की बिगड़ती तबीयत की वजह से उन्होंने हाल ही में नौकरी छोड़ दी थी। उनका पूरा ध्यान पत्नी की देखभाल पर था, लेकिन मानसिक तनाव के चलते अनीता ने यह कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि संजय मंगल की 2 बेटियां हैं, जो बाहर रहती हैं। एक बेटी विदेश और दूसरी गुड़गांव में रहती है। पुलिस ने बताया कि, फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : प्रदेश में धीरे-धीरे गायब हो रही ठंड, कल इन जगहों पर छाएंगे बादल, जानें आज के मौसम का हाल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts