ओवैसी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'ओवैसी बदतमीजी नहीं चलेगी'

भोपाल। भोपाल में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग जारी है। ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मिसाइल चलती है तो ओवैसी को दिक्कत होती है।
‘मिसाइल से पाकिस्तान ही नहीं, कुछ लोगों को भी दिक्कत’
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब आतंकवाद के खिलाफ मिसाइल चलती है तो ओवैसी को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि मिसाइल से केवल पाकिस्तान को ही नहीं, बल्कि भारत में बैठे कुछ लोगों को भी दिक्कत होती है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की मिसाइल आतंकवाद के खिलाफ चलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ओवैसी को इससे दिक्कत होती है।
ओवैसी को दी तीखी प्रतिक्रिया
ओवैसी पर निशाना साधते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि क्या तुम हिजड़ो की संतान हो। उन्होंने आगे कहा कि ओवैसी बदतमीजी नहीं चलेगी। रामेश्वर शर्मा ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और मिसाइलों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिक आतंकवाद के खिलाफ मिसाइल तैयार करते हैं और जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जाता है।


















