ठहाकों और तालियों से गूंजा PIMS!पीपुल्स गॉट टैलेंट में दिखा हुनर, हर परफॉर्मेंस ने ऑडियंस को किया मंत्रमुग्ध

भोपाल के भानपुर स्थित पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज PIMS में पीपुल्स गॉट टैलेंट (PGT) का आयोजन किया गया, जहां कला, मनोरंजन और प्रतिभा का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने पूरे ऑडिटोरियम को उत्साह और तालियों से भर दिया। कार्यक्रम में सिर्फ कॉलेज के स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि शहर के कई कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में ओपन माइक, डांस, सिंगिंग और रैंप वॉक जैसे कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंच पर कभी हंसी के ठहाके गूंजे तो कभी डर और रोमांच से भरे एक्ट ने दर्शकों को चौंका दिया।

अतिथियों ने की प्रतिभागियों की सराहना
इस आयोजन में कई खास मेहमान मौजूद रहे। कार्यक्रम मुख्य अतिथि और बतौर जज मोटिवेशनल स्पीकर और इंफ्लुएंसर प्रभात पोद्दार, इंफ्लुएंसर नैना त्रिवेदी, PIMS प्रिंसीपल डॉ. तसनीम खान, पीपुल्स अपडेट डिजिटल हेड जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे। PGT में जजों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखा और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। मंच पर मौजूद गेस्ट ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी कला दिखाने का बड़ा अवसर देते हैं।
ये भी पढ़ें: PIMS में एक्सपर्ट्स की चर्चा: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर खास आयोजन, टॉपर्स को Academic Excellence अवॉर्ड
मुख्य अतिथि इंफ्लुएंसर प्रभात पोद्दार और नैना त्रिवेदी।
मिमिक्री कर अंशुल उपाध्याय ने किया हैरान
PGT में कई अनोखे और शानदार एक्ट देखने को मिले। मिमिक्री और बिटबॉक्सिंग की दमदार परफॉर्मेंस देने वाले अंशुल उपाध्याय, जिनकी आवाज और अंदाज से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें विजेता बना दिया। तो वहीं चार्ली चैपलिन की बेहतरीन प्रस्तुति के लिए गरिमा और हॉरर-कॉमेडी के मिश्रण से दर्शकों को चौंकाने वाली डॉली वासवानी को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
ये भी पढ़ें: केक, तालियां और मुस्कान… 18 साल का हुआ बदलते जमाने का अखबार
विनर, अंशुल उपाध्याय
विनर, गरिमा विश्वकर्मा और डॉली वासवानी
PGT ओपन माइक रहा हाईलाइट
PGT का सबसे खास हिस्सा ओपन माइक रहा। इसमें कलाकारों ने स्टैंडअप कॉमेडी, मिमिक्री और कविताओं के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। कुछ प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्य प्रस्तुत किया तो कुछ ने अपनी आवाज के जादू से सभी को हैरान कर दिया।
हिमांशु
अंशुल उपाध्याय
सचिन आनंद
मंजुलिका, स्त्री और सरकटा ने बढ़ाया रोमांच
कार्यक्रम में कॉमेडी और मिमिक्री के साथ-साथ हॉरर और ड्रामेटिक एक्ट भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। मंच पर मंजुलिका डांस ने दर्शकों को भूल भुलैया की याद दिला दी। कलाकार की डरावनी अदाएं और एक्सप्रेशन ने सभी को सीट से बांधे रखा। इसके अलावा स्त्री और सरकटा जैसे एक्ट ने भी दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

होस्ट कविताभ बच्चन ने लगाए ठहाके
पूरे कार्यक्रम का संचालन कविताभ बच्चन के किरदार में आदित्य जैन ने किया। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, मजेदार अंदाज और बेहतरीन मंच संचालन से उन्होंने शुरुआत से अंत तक दर्शकों को लगातार मनोरंजन किया। उनके चुटीले जोक्स, मजाकिया अंदाज और ऑडियंस के साथ किए गए फनी इंटरैक्शन ने पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा। कई बार ऐसा हुआ जब पूरा ऑडिटोरियम हंसी और तालियों से गूंज उठा।

युवाओं की प्रतिभा को मिला मंच
पीपुल्स गॉट टैलेंट सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के सपनों और हुनर को मंच देने वाला आयोजन बनकर सामने आया। डांस, अभिनय, कॉमेडी, कविता और रैंप वॉक जैसे अलग-अलग मंचों पर प्रतिभागियों ने अपनी कला का ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।











