Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केक, तालियां और मुस्कान…18 साल का हुआ बदलते जमाने का अखबार

18 साल का भरोसा, मेहनत और सच्ची पत्रकारिता… पीपुल्स समाचार समूह एवं उसके भोपाल संस्करण ने अपना 18वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। पीपुल्स समाचार एवं समूह के PIMS और पीपल्स अपडेट कार्यालय में भी केक काटकर इस खास दिन को यादगार बनाया गया।
18 साल का हुआ बदलते जमाने का अखबार
FILE IMAGE
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। 18 साल… एक लंबा सफर, अनगिनत खबरें और पाठकों का अटूट भरोसा। पीपुल्स समाचार समूह एवं उसके भोपाल संस्करण ने अपना 18वां स्थापना दिवस उत्साह और खुशी के साथ मनाया। यह दिन अखबार के लिए गर्व का पल रहा। 18 साल पहले जो सफर शुरू हुआ था, वह आज भी पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और निरंतर यूहीं सफर चलता रहेगा।

    यह भी पढ़ें: ‘हेलो बच्चों’ में अलख सर बनेंगे विनीत, बोले- जुनून समझना सबसे कठिन था

    पीपुल्स समाचार समूह के PIMS और People's Update कार्यालय में इस मौके पर एक गरिमामय कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर PIMS के Executive Director एवं पीपुल्स समाचार के डिप्टी स्टेट एडिटर डॉ. राजीव अग्निहोत्री, People's Update के डिजिटल हेड जितेंद्र शर्मा, डिजिटल की पूरी टीम, एवं People's Institute of Media Studies की प्रिंसिपल डॉ. तसनीम खान,अपने स्टाफ और छात्रों ने मिलकर केक काटा। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस सफर को याद किया।

    यह भी पढ़ें: RD Burman Biopic : 300 फिल्मों के सुरों का सफर अब बड़े पर्दे पर, बन सकती है RD बर्मन की बायोपिक

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media

    पर्पल रंग में छपा खास अंक

    स्थापना दिवस पर अखबार का विशेष अंक पर्पल रंग में प्रकाशित किया गया। पर्पल रंग इंद्रधनुष का अंतिम रंग है और यह विश्वास, सम्मान और गहरे स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
    संपादकीय टीम ने इसे पाठकों को समर्पित किया। संदेश दिया कि आपका भरोसा ही हमारी पहचान है। 18 साल के सफर में पाठकों ने जिस तरह से साथ दिया, उसी विश्वास को सम्मान देने के लिए यह अनोखी पहल की गई।

    Uploaded media

    सच की राह पर 18 साल

    जब यह सफर शुरू हुआ था, तब लक्ष्य था सरल भाषा में सच्ची खबर। समय बदला, तकनीक बदली, मीडिया का स्वरूप बदला, लेकिन मूल भावना वही रही। डिप्टी स्टेट एडिटर डॉ. राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि अखबार की असली ताकत उसके पाठक हैं। डिजिटल हेड जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अब प्रिंट के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से काम हो रहा है, ताकि हर वर्ग तक खबरें पहुंच सकें।

    Uploaded media

    भोपाल की प्रगति को समर्पित

    स्थापना दिवस पर प्रकाशित अंक को भोपाल की विकास यात्रा को समर्पित किया गया। शहर में हो रहे विकास कार्य, नई योजनाएं और बदलती तस्वीर को प्रमुखता दी गई।

    पाठकों को नमन

    18 साल का यह सफर पाठकों के विश्वास के बिना संभव नहीं था। हर सुबह अखबार पढ़ने वाले पाठक ही इसकी असली ताकत हैं। स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर ‘पीपुल्स समाचार’ अपने सभी पाठकों, सहयोगियों और टीम सदस्यों को दिल से धन्यवाद देता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts