Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में पीपुल्स मॉल बना क्रिसमस सेलिब्रेशन का हॉटस्पॉट, परिवार संग सेल्फी लेते दिखे लोग

पीपुल्स मॉल इस क्रिसमस पर पूरी तरह जगमगाया। भव्य क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी लाइट्स, स्नोमैन, सेंटा क्लॉज और गिफ्ट्स ने मॉल को त्योहार की रौनक से भर दिया। बच्चे और युवा ट्री और सजावट के बीच सेल्फी और फोटो लेने में व्यस्त रहे।
Follow on Google News
भोपाल में पीपुल्स मॉल बना क्रिसमस सेलिब्रेशन का हॉटस्पॉट, परिवार संग सेल्फी लेते दिखे लोग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज भोपाल क्रिसमस के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आ रहा है। शहर की सड़कों से लेकर बाजारों तक, हर कोने में त्योहार की चमक साफ दिख रही है। इसी जश्न के बीच पीपुल्स मॉल भी पूरी तरह से जगमगाता नजर आया। मॉल परिसर में दाखिल होते ही रंग-बिरंगी लाइट्स, सजावट और त्योहार की रौनक लोगों को अपनी ओर खींच रही थी। चारों तरफ खुशियों का शोर, बच्चों की किलकारियां और परिवारों की चहल-पहल देखने को मिली।

    स्क्वायर पर बना खास क्रिसमस ट्री

    पीपुल्स मॉल स्क्वायर पर हर साल की तरह इस बार भी खास तौर पर भव्य क्रिसमस ट्री लगाया गया। रंगीन बॉल्स, स्टार्स, चार्म्स और रोशनी से सजा यह ट्री लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बच्चे हों या युवा, हर कोई क्रिसमस ट्री के साथ फोटो और सेल्फी लेते नजर आया।

    Uploaded media

    क्रिसमस ट्री के साथ-साथ स्नॉमैन, सेंटा क्लॉज और गिफ्ट्स की आकर्षक सजावट भी की गई थी, जिसने खास तौर पर बच्चों और युवाओं का ध्यान खींचा। सेंटा क्लॉज और रंग-बिरंगे गिफ्ट्स के साथ लोग जमकर तस्वीरें खिंचवाते दिखे, जिससे पूरा मॉल क्रिसमस के रंग में और भी ज्यादा रंगा नजर आया।

    Uploaded media
    Uploaded media

    गिफ्ट्स और टॉफियों का वितरण

    पीपुल्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेश नारायण विजयवर्गीय और पी. के. अरूण ने इस अवसर पर खुद बच्चों के बीच पहुंचकर टॉफियां और गिफ्ट्स बांटे। छोटे बच्चों की आंखों में खुशी और चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

    Uploaded media

    हर वर्ग के लोगों की रही भागीदारी

    क्रिसमस के दिन आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पीपुल्स मॉल पहुंचे। बच्चे, युवा, बुजुर्ग हर उम्र के लोगों ने इस नजारे का आनंद लिया। कहीं परिवार साथ घूमते नजर आए तो कहीं दोस्तों की टोलियां मस्ती करती दिखीं। मॉल में मौजूद दुकानों, फूड कोर्ट और एंटरटेनमेंट जोन में भी खास रौनक देखने को मिली।

    पूरे मॉल में क्रिसमस थीम पर सजावट की गई थी। हल्का संगीत, सजाए गए कोने और त्योहार का माहौल लोगों को लंबे समय तक रुकने पर मजबूर कर रहा था। कई लोगों ने कहा कि पीपुल्स मॉल का यह क्रिसमस सेलिब्रेशन उनके लिए यादगार बन गया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts