हेलीकॉप्टर से एंट्री, आतंकियों पर वार!लाल परेड ग्राउंड बना ‘वॉर जोन’, NSG कमांडो का शानदार पावर शो

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो ने ऐसा लाइव पावर शो किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हेलीकॉप्टर से उतरकर इमारत में घुसना, आतंकियों से मुकाबला करना, बम को ढूंढकर निष्क्रिय करना और आम लोगों को सुरक्षित निकालना हर एक एक्शन रियल टाइम में दिखाया गया।
Follow on Google News
लाल परेड ग्राउंड बना ‘वॉर जोन’, NSG कमांडो का शानदार पावर शो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सोमवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो ने अपने दमदार कौशल और ट्रेनिंग का लाइव प्रदर्शन किया। यह कोई फिल्मी सीन नहीं था, बल्कि हकीकत में देश की सुरक्षा का वो चेहरा था, जो हर खतरे से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

    कार्यक्रम के दौरान कमांडो Mi-17 हेलीकॉप्टर से हवा में उतरते हुए सीधे इमारत के अंदर पहुंचे। उन्होंने आतंकियों से मुकाबला, बंधकों को बचाना और इमारत को सुरक्षित करने की पूरी प्रक्रिया दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। हर मूवमेंट में सटीकता और तेजी साफ नजर आई।

    डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड ने दिखाया दम

    इस दौरान K-9 डॉग स्क्वॉड ने आईईडी (बम) को पहचानने का लाइव डेमो दिया। जैसे ही संदिग्ध वस्तु मिली, बम निष्क्रिय करने वाली टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया।

    यह भी पढ़ें: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन! प्रशासन ने धड़ाधड़ तोड़े ढांचे, 15 दिन में 347 कब्जों का होगा सफाया

    इसके साथ ही एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे यह दिखाया गया कि अब आसमान से आने वाले खतरे भी आसानी से रोके जा सकते हैं।

    हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और क्राव मागा

    कमांडो ने बिना हथियार के भी दुश्मनों को कैसे काबू किया जाता है, इसका लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने क्राव मागा तकनीक के जरिए दिखाया कि कैसे एक कमांडो एक साथ कई आतंकियों का सामना कर सकता है। भीड़ के बीच तालियों की गूंज लगातार सुनाई देती रही। जवानों की फुर्ती और ताकत ने हर किसी को हैरान कर दिया।

    मल्टीस्टोरी बिल्डिंग अटैक का लाइव सीन

    कमांडो ने बहुमंजिला इमारत पर आतंकी हमले की स्थिति को भी लाइव रीक्रिएट किया। उन्होंने दिखाया कि कैसे एक टीम अंदर जाकर आतंकियों को खत्म करती है और दूसरी टीम आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती है। यह पूरा ऑपरेशन इतनी तेजी और सटीकता से हुआ कि देखने वालों की सांसें थम गईं।

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

    इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में काउंटर टेररिज्म ग्रुप बनाने के लिए 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर ली गई है।
    उन्होंने बताया कि भोपाल के ग्राम तूमड़ा में एक आधुनिक सेंटर बनाया जाएगा, जहां भविष्य के खतरों से निपटने के लिए जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

    'कोई छेड़ेगा तो करारा जवाब मिलेगा'

    सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई देश को चुनौती देता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सेना दुश्मनों के घर में घुसकर मारने का दम रखती है।

    ये भी पढ़ें: शराब, झगड़ा और फिर फायरिंग! नशे में धुत कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच फायरिंग, हालल गंभीर

    उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की पहचान दुनिया में मजबूत हुई है और सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा सशक्त हुई है।

    'जैसे हवा में उड़ते बजरंगबली'

    सीएम ने कमांडो के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे बजरंगबली खुद हवा में उड़ रहे हों। जवानों की ताकत, फुर्ती और समर्पण ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts