Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शराब, झगड़ा और फिर फायरिंग!नशे में धुत कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच फायरिंग, हालल गंभीर

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित सेज सनसिटी फेस-1 में कॉलेज छात्रों के बीच पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया। शराब पार्टी के दौरान शुरू हुई बहस इतनी बढ़ी कि नशे में धुत आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया
नशे में धुत कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच फायरिंग, हालल गंभीर
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल की शांत मानी जाने वाली कॉलोनियों में अब तनाव की लकीरें दिखने लगी हैं। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के सेज सनसिटी फेस-1 में रहने वाले कॉलेज छात्रों के बीच एक पुराना विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। दोस्ती की महफिल, शराब और फिर बहस… और देखते ही देखते मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

    शराब के नशे में बढ़ा विवाद

    जानकारी के अनुसार, सेज ग्रुप के कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्र एक साथ बैठे थे। माहौल सामान्य था, लेकिन जैसे-जैसे शराब का असर बढ़ा, पुरानी रंजिश फिर से सामने आ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

    इसी दौरान LNCT कॉलेज के छात्र सुधांशु सिंह अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे पहले से ही विवाद को लेकर नाराज थे। मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: गैस संकट के बीच 15 अप्रैल से शादी सीजन शुरू, वैवाहिक आयोजनों पर पड़ा असर

    नशे में धुत आरोपियों ने चलाई गोली

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी छात्र नशे में पूरी तरह धुत थे। गुस्से और नशे के मेल ने हालात को और बिगाड़ दिया। अचानक एक आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी।

    इस गोलीबारी में वासु गुप्ता और अंशु तेज पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए। वासु गुप्ता के बाएं कंधे में गोली लगी, जबकि अंशु तेज पाटिल के पेट में गोली जा लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

    एम्स में भर्ती, हालत अब स्थिर

    घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और राहत की बात यह है कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली को उड़ाने की साजिश! मुंबई से जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार, टॉय कार से हमला करने का था प्लान; मिशन खिलाफत से जुड़े तार

    घटना के वक्त वहां मौजूद हेमंत शर्मा, जो मथुरा के निवासी हैं, ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।

    पुलिस जांच में जुटी, कॉलेज प्रबंधन पर भी सवाल

    कटारा हिल्स पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह पूरा विवाद पुराने झगड़े का नतीजा है।

    वहीं, इस घटना में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। पूरे दिन दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास चलता रहा, ताकि कॉलेज की बदनामी न हो।

    भोपाल जैसे शहर में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और दोषियों को कब तक सजा मिलती है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts