Peoples Update Special :26 जुलाई को होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, पहुंचने का रास्ता अब भी अधूरा

राजधानी भोपाल के बहुप्रतीक्षित निशातपुरा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता अब भी अधूरा है। 26 जुलाई को प्रस्तावित लोकार्पण से पहले एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था पूरी नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Follow on Google News
26 जुलाई को होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, पहुंचने का रास्ता अब भी अधूरा
26 जुलाई को होगा निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, पहुंचने का रास्ता अब भी अधूरा

नवीन बेलवंशी, भोपाल। करीब दो साल से उद्घाटन का इंतजार कर रहे इस आधुनिक रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कारण बंद हो गया है। अब स्टेशन के किनारे से वैकल्पिक सड़क तैयार की जा रही है, लेकिन उसका काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में उद्घाटन के बाद यात्रियों के सामने स्टेशन तक पहुंचने और बाहर निकलने की चुनौती बनी रहेगी।

उद्घाटन तय, लेकिन पहुंच मार्ग अब भी अधूरा

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 26 जुलाई को प्रस्तावित है, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने की मूल व्यवस्था अब तक पूरी नहीं हो सकी है। जिस सड़क से स्टेशन तक पहुंचने की योजना बनाई गई थी, उसी मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का विशाल पिलर खड़ा कर दिया गया है। इसके कारण वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है। स्टेशन के लिए एंट्री और एग्जिट का रास्ता भी फिलहाल बंद है। ऐसे में उद्घाटन से पहले अधूरी व्यवस्था सवाल खड़े कर रही है।

MP News: भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई प्रभावित होगी

अब किनारे से बनाया जा रहा वैकल्पिक रास्ता

मुख्य मार्ग बंद होने के बाद निर्माण एजेंसियों ने स्टेशन के किनारे से नया पहुंच मार्ग तैयार करना शुरू किया है। इस सड़क पर मिट्टी डालने, समतलीकरण और अन्य निर्माण कार्य अभी जारी हैं। अगर 26 जुलाई को उद्घाटन हो जाता है, तो यात्रियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि वे स्टेशन तक किस रास्ते से पहुंचेंगे और बाहर कैसे निकलेंगे। फिलहाल यह वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है।

/img/118/1784826263660

स्थानीय लोगों ने उठाए तैयारी पर सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्टेशन भवन पूरी तरह तैयार दिखाई देता है, लेकिन बाहर निकलते ही अधूरा इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी योजना की पोल खोल देता है। उनका कहना है कि पहले स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया जाना चाहिए था, उसके बाद उद्घाटन की तारीख घोषित की जाती। उनका मानना है कि अधूरी कनेक्टिविटी के साथ स्टेशन शुरू करना यात्रियों की परेशानी बढ़ा सकता है।

/img/118/1784826284433

यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे का दावा

रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का प्रवेश द्वार माना जाता है। यदि वहां पहुंचने का रास्ता ही अधूरा हो, तो यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों के लिए भी स्टेशन तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि भोपाल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल का कहना है कि निशातपुरा स्टेशन के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। जो भी दिक्कतें हैं, उनका सुधार और निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts