MP News:भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई प्रभावित होगी

भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते अलग-अलग समय पर 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते  सप्लाई  प्रभावित होगी
भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती

भोपाल। बिजली कटौती का असर राजीव नगर, वाल्मी, भवानी धाम, आकृति ईको सिटी, सागर एवेन्यू समेत कई बड़े इलाकों में रहेगा। अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी कटौती

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाल्मी, श्रीकृष्ण फ्रेंड्स कॉलोनी, अमलतास फेस-3 और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होगी।

CG NEWS: शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार, ED-ACB की याचिका खारिज

राजीव नगर और भवानी धाम में 6 घंटे असर

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राजीव नगर बी और सी सेक्टर, अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगला, भवानी धाम फेस-2, भवानी कैंपस और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान बिजली कंपनी जरूरी मेंटेनेंस करेगी।

Breaking News

टेक्नोलॉजी पार्क और सागर एवेन्यू भी प्रभावित

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टेक्नोलॉजी पार्क ए सेक्टर, मुस्कान परिसर, सागर एवेन्यू, इंडस पार्क, नरेला शंकरी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों के लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

क्या हम सच में दिमाग का सिर्फ 10% इस्तेमाल करते हैं? जानिए ब्रेन से जुड़े 5 सबसे बड़े मिथकों की सच्चाई

आकृति ईको सिटी समेत कई क्षेत्रों में दो घंटे बंद रहेगी बिजली

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मिल तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी, राधाकृष्ण रेसीडेंसी, कमला पार्क रोड, गिन्नौरी रोड, चौबदारपुरा, हाथीखाना और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts