Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : 243 लोकेशंस में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी रेट, 5 से 200% तक भाव बढ़ाने का प्रस्ताव, देखें कलेक्टर की गाइडलाइन

Follow on Google News
Bhopal News : 243 लोकेशंस में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी रेट, 5 से 200% तक भाव बढ़ाने का प्रस्ताव, देखें कलेक्टर की गाइडलाइन
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की 243 लोकेशंस पर प्रॉपर्टी रेट बढ़ने वाले हैं। सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में हुई बैठक में पंजीयन विभाग ने इन लोकेशन में 5 से 200% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं। मंजूरी के बाद अगले साल यानी कि 2025 से नई गाइडलाइन के मुताबिक जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी। बता दें कि इससे पहले विभाग ने शहर के 1100 स्थानों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी, जहां एक अप्रैल से अब तक तेजी से रजिस्ट्री हुई है।

भोपाल में इतनी लोकेशन (पंजीयन विभाग के अनुसार)

क्षेत्र कुल लोकेशन इनमें बढ़ेंगे रेट
शहरी 3091 161
ग्रामीण 792 82
देखें कलेक्टर द्वारा जारी की गई गाइडलाइन...

इन इलाकों में रेट बढ़ाने पर प्रस्ताव में चर्चा

  • 100 लोकेशंस ऐसी जहां पर ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं, वहां दरें बढ़ेंगी।
  • कोलार के गोल गांव में सिक्स लेन के कारण प्रॉपर्टी के दाम बढ़ गए हैं। गोलजोड़ से लेकर थुआंखेड़ा और कजलीखेड़ा तक कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ेगी।
  • भानपुर कूड़ा खंती हटने के बाद अयोध्या बायपास क्षेत्र में भी रजिस्ट्री की संख्या बढ़ गई हैं।
  • सलैया क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, इसलिए यहां भी दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है।
  • कोकता बायपास-बगरोदा एक व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां भी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
  • बैरागढ़ स्टेशन, मिनाल, बरखेड़ी कलां, चौपड़ाकलां, कटारा हिल्स, रातीबड़, बिशनखेड़ी, दामखेड़ा और मेंडोरी के पास दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है।
  • नर्मदपुरा रोड, मिसरोद, गुलमोहर, आकृति इको सिटी, विद्यानगर, कान्हाकुंज, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, वंदना नगर समेत कई इलाकों में दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है।

1 हजार 443 लोकेशन पर इस साल बढ़े थे दाम

इस साल 1 अप्रैल से भोपाल जिले के 3900 लोकेशंस में से 1443 लोकेशंस पर कीमतें बढ़ाई गईं। कुल 7.19% की औसत वृद्धि दर्ज की गई। शहर में 1228 लोकेशंस पर औसत 8.9% और ग्रामीण क्षेत्रों में 215 स्थानों पर 5.48% बढ़ाने के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया। अब एक बार फिर रजिस्ट्रेशन की कीमतें बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि, नए साल में इसमें बढ़ोतरी ही होगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts