भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बुधवार शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने रिजल्ट जारी किया है। कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं 12वीं में अंशिका मिश्रा ने मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में 500 में से 493 और मुस्कान दांगी ने कॉमर्स में 493 नंबर हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है। वहीं, शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं।
इस साल 10वीं में 58.10 प्रतिशत नियमित और 13.26 प्रतिशत प्राइवेट परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं में 64.49 नियमित तथा 22.46 प्रतिशत प्राइवेट परीक्षार्थी पास हुए हैं। विद्यार्थी एमपी बोर्ड वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in के अलावा MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं। मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 9,92,101 छात्र, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 7,48,238 लाख छात्र शामिल हुए थे।
12वीं टॉपर की लिस्ट
| सब्जेक्ट |
टॉपर |
शहर |
नंबर |
प्रतिशत |
| मैथ्स-साइंस |
अंशिका मिश्रा |
रीवा |
493 |
98.6 % |
| कॉमर्स |
मुस्कान दांगी |
विदिशा |
493 |
98.6 % |
| आर्ट्स |
जयंत यादव |
शाजापुर |
487 |
97.4% |
| बायोलॉजी |
सना अंजुम |
सिवनी |
487 |
97.4% |
10वीं टॉपर की लिस्ट
| 1 |
अनुष्का अग्रवाल, मंडला |
495/500 |
| 2 |
रेखा रेबारी, कटनी |
493/500 |
| 3 |
इश्मिता तोमर, आगर मालवा |
493/500 |
| 4 |
स्नेहा पटेल, रीवा |
493/500 |
| 5 |
सौरभ सिंह, सतना |
492/500 |
| 6 |
सौम्या सिंह, रीवा |
491/500 |
| 7 |
जोयल रघुवंशी, विदिशा |
491/500 |
| 8 |
अंकिता उरमलिया, जबलपुर |
491/500 |
| 9 |
खुशबू कुमारी, मंडला |
491/500 |
| 10 |
प्रगति असाटी, दमोह |
490/500 |
| 11 |
श्रुति तोमर, मुरैना |
490/500 |
मैथ्स और साइंस में अनुष्का को मिले 100 में से 100 नंबर
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 58.10% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। मंडला के नैनपुर की रहने वाले अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
12वीं में कालापीपल के जयंत यादव ने किया टॉप
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 64.49 % नियमित और 22.46 % प्राइवेट स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं में शाजापुर कालापीपल के जयंत यादव ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। जयंत सहारा पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। इस बार रेगुलर स्टूडेंट्स में 60.55% लड़के, जबकि 68.43% लड़कियां पास हुई हैं।
मैथ्स-साइंस में अंशिका, कॉमर्स में मुस्कान ने किया टॉप
कॉमर्स ग्रुप में विदिशा की मुस्कान डांगी अव्वल रही हैं। उन्होंने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। वे सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। मैथ्स-साइंस ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा 493 अंक हासिल कर टॉपर रही हैं। वे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।
10वीं टॉपर्स लिस्ट-

12वीं टॉपर्स लिस्ट-

https://twitter.com/psamachar1/status/1783085446324531484
2023 में क्या था 12वीं का रिजल्ट
12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थीं। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7,501 परीक्षा केंद्रों पर 8 लाख 57 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। साल 2023 में 12वीं में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 55.26 प्रतिशत था। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट रिजल्ट प्रतिशत 16.15 रहा था।
2023 में क्या था 10वीं का रिजल्ट
इस बार 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। साल 2023 में दसवीं में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 63.29 प्रतिशत था। प्राइवेट स्टूडेंट रिजल्ट प्रतिशत 17.11 प्रतिशत रहा था।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को इन वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा:-
ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद से ही छात्र उपर दी गईं वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- MP बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10th और 12th के रिजल्ट की अलग-अलग लिंक मिलेगी। किसी एक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालना होगा।
- जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- MPBSE MOBILE APP पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।