PlayBreaking News

भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी दूर तक सोचकर निर्णय लेती है, भाजपा के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे

दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार की शाम भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हम लोग व्यक्ति तक सोचते हैं, लेकिन पार्टी दूर तक सोचकर निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि वे नाराज कार्यकर्ताओं को मना लेंगे।
Follow on Google News
पार्टी दूर तक सोचकर निर्णय लेती है, भाजपा के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे

भोपाल। दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के बाद पहली बार राजधानी भोपाल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा के लिए पहले की तरह काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी भी उनके अपने हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके समर्थन में नाराज कार्यकर्ता जल्दी ही मान जाएंगे।भोपाल में संवाददाताओं से बात में उन्होंने कहा कि न शायरी का तो विषय है और न मौका है। यह स्वाभाविक रूप से कार्यकर्ताओं को समझाने का अवसर है, जो हमने कल भी बात की, आज भी बात की है। सब नॉर्मल हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

हम कार्यकर्ताओं को मनाएंगे

मिश्रा ने कहा कि मेरा सिर्फ इतना सा कहना है कि हमको लगता है कि हम अच्छे कार्यकर्ता या अच्छे नेता हैं। दूसरों को लगना चाहिए, पार्टी को लगना चाहिए। इसलिए आत्मचिंतन और आत्ममंथन का समय है। पार्टी ने कहा है कि आत्मचिंतन करना चाहिए, करेंगे। हम कार्यकर्ताओं को मनाएंगे, वे हमारे अपने कार्यकर्ता हैं। वे पार्टी के निर्णय का सम्मान भी करेंगे।

ये भी पढ़ें: डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान! टिकट नहीं मिलने और दतिया हिंसा पर तोड़ी चुप्पी, समर्थकों से की बड़ी अपील

पार्टी के साथ ही रहेंगे

डॉ. मिश्रा ने कहा कि पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने का एक तय तरीका होता है। पार्टी के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे और पार्टी के साथ ही रहेंगे। आगे की बात समय आने पर देखी जाएगी। मिश्रा ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेती है, सोच-समझकर और दूरदर्शिता के साथ लेती है। हम लोग केवल व्यक्ति या अपने बारे में सोचते हैं, जबकि पार्टी व्यापक हित को ध्यान में रखती है। आशुतोष तिवारी हम दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। हम उनका समर्थन करेंगे और वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव : भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी, नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्षदों के इस्तीफे

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts