Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस :सोने की रामचरितमानस गायब, मप्र कैडर के पूर्व IAS लक्ष्मीनारायण बोले-800 ग्राम सोना लगा, कीमत करोड़ों में

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चढ़वा चोरी मामला सामने आने पर रामभक्त दुखी हैं, खास तौर से वे लोग जिन्होंने मंदिर में दान दिया है।  उन्हीं में से एक हैं मप्र कैडर के पूर्व आईपीएस एस. लक्ष्मीनारायण। उन्होंने मंदिर को स्वर्णजड़ित रामचरितमानस ट्रस्ट को भेंट की थी, जो अब नहीं मिल रही है।
Follow on Google News
सोने की रामचरितमानस गायब, मप्र कैडर के पूर्व IAS लक्ष्मीनारायण बोले-800 ग्राम सोना लगा, कीमत करोड़ों में
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की गई स्वर्णजड़ित रामचरितमानस। फाइल फोटो

लेखक : राजीव सोनी, भोपाल। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच अब स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस ग्रंथ भी गायब है जिसे मप्र कैडर के पूर्व आईएएस एस. लक्ष्मीनारायण ने मंदिर ट्रस्ट को सौंपा था। पांच महीने तक इसे रामलला मंदिर गर्भगृह के पास देखा गया। अब वहां से नदारद है।  पीपुल्स समाचार' से विशेष चर्चा में एस. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि इस रामचरितमानस को बनवाने में उनकी माताजी के सभी स्वर्ण आभूषण और अपनी मेहनत की कमाई लगा दी थी। 1000 कॉपर प्लेटों पर लेजर से उकेरी गई इस किताब पर एक किलो से अधिक 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है। उनसे हुई चर्चा के अंश...

पांच महीने बाद हटवाकर गार्ड रूम में रखवा दी थी... 

सवाल: आपके द्वारा भेंट की गई यह दुर्लभ कृति कब से गायब है?

जवाब: मंदिर में करीब 5 महीने तक लाखों लोगों ने इसके दर्शन किए। बाद में इसे हटा कर गार्ड रूम में रखवा दिया। अब कोई सूचना नहीं है।

सवाल: पूछताछ में कुछ पता चला, भेंट करते समय रसीद मिली थी?

जवाब: कई बार फॉलोअप किया लेकिन जानकारी नहीं मिली। 8 अप्रैल 2024 को मैंने भेंट की थी। रसीद नहीं मिला।

सवाल: अब एसआईटी की जांच हो रही है, आपने कोई शिकायत की क्या?

जवाब: हां मैंने सीएम योगीजी और मुख्य सचिव को शिकायत भेजी है। सीएम ऑफिस से जवाब मिला कि जांच के निर्देश दिए हैं।

सवाल: इसे बनवाने में कितना खर्च आया?

जवाब: मेरी मां ने सभी जेवर दे दिए थे। मैंने भी अपनी कमाई लगा दी थी, करीब 800-900 ग्राम सोना लगा। कीमत करोड़ों में है। चोरी से मन दुखी है।

सवाल: मंदिर ट्रस्ट से भी आपने पूर्व में पूछताछ की होगी?

जवाब: मैंने चंपत राय से बात की थी लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: 'किसी कीमत पर न बख्शा...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले मोहन भागवत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मंदिर ट्रस्ट की बैठक कल

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सोमवार को मणिरामदास छावनी में होगी। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला लिया जा सकता है। साथ ही दानपात्र से कथित चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। इधर अयोध्या के साधु-संत ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के समर्थन में उतर गए हैं। संतों ने हजारा मंदिर में बैठक की और कहा कि चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। महंत राघवेश दास वेदांती ने कहा कि दान राशि में गड़बड़ी के आरोपों की सच्चाई एसआईटी जांच के बाद ही सामने आएगी। वहीं अयोध्या पुलिस को पांच आरोपियों से जेल में पूछताछ की कोर्ट से अनुमति मिल गई है। 

अब केदारनाथ-बद्रीनाथ से चढ़ावा चोरी का आरोप

अब केदारनाथ और बद्रीनाथ से भी चढ़ावा चोरी का आरोप लग रहा है। धार्मिक संगठन भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पत्र लिखकर बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सहायक पर चोरी के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद बीकेटीसी के सीईओ ने निजी सहायक समेत सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। 

ये भी पढ़ें: 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक: इस्तीफों और एसआईटी रिपोर्ट पर होगा मंथन

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts