ताला टूटा, ट्रॉफियां गायब!मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, भोपाल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राजधानी के VIP इलाके में स्थित मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर मंत्री को मिले ट्रॉफियां, मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र चोरी कर लिए।
Follow on Google News
मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, भोपाल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात हुई है।

    2-3 अप्रैल की रात को हुई वारदात

    जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात को बंगले के स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वहां रखी ट्रॉफियां, मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र चोरी कर लिए। इस घटना का खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ, जब सिक्योरिटी गार्ड ने स्टोर का टूटा ताला देखा।

    यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से एंट्री, आतंकियों पर वार! लाल परेड ग्राउंड बना ‘वॉर जोन’, NSG कमांडो का शानदार पावर शो

    CCTV नहीं, जांच में आ रही दिक्कत

    मामले की जांच टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, चोरी हुआ सामान मंत्री को अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मान के तौर पर मिला था। फिलहाल इनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

    सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्टोर रूम में चोरी हुई, वहां CCTV कैमरे ही नहीं लगे थे। यही वजह है कि पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है।

    आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

    पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: शराब, झगड़ा और फिर फायरिंग! नशे में धुत कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच फायरिंग, हालल गंभीर

    VIP एरिया भी सुरक्षित नहीं?

    इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है जब मंत्री का बंगला ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा? भोपाल के VIP इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts