Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Metro :आप फ्री में कर सकेंगे सफर! अक्टूबर में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, जानें कितना होगा किराया

आप फ्री में कर सकेंगे सफर! अक्टूबर में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, जानें कितना होगा किराया
भोपाल मेट्रो।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लंबे इंतजार के बाद मेट्रो सेवा की शुरुआत अक्टूबर से होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही मेट्रो का पहला चरण सुभाषनगर से एम्स तक 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। अफसरों की मानें तो 7 दिन तक लोग मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगे।

    CMRS टीम करेगी निरीक्षण

    कमर्शियल रन से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम 24 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। 25 और 26 सितंबर को मेट्रो डिपो और ट्रैक का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद दूसरी विशेषज्ञ टीम भी जल्द दौरा करेगी, शेड्यूल के सामने आते ही मेट्रो के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

    शुरुआती 3 महीने तक 75% छूट

    मेट्रो का किराया 20 रुपए न्यूनतम और 80 रुपए अधिकतम तय किया जा सकता है। आपको बता दें कि शुरुआत में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए मेट्रो में पहले 7 दिन तक मुफ्त सफर रहेगा। इसके बाद 3 महीने तक किराये पर करीबन 75%, 50% और 25% की छूट मिलेगी। यह मॉडल पहले इंदौर मेट्रो में सफलतापूर्वक अपनाया जा चुका है।

    स्टेशन तैयारियों का अंतिम चरण

    फिलहाल एम्स, अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस स्टेशन पर गेट लगाने जैसे और अन्य कार्य चल रहे हैं, जिन्हें 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही स्टेशन पर यात्रियों को मेट्रो की सुविधा का लाभ मिलेगा, जिसको लेकर ट्रायल रन के बीच कमर्शियल रन शुरू होगा। 

    मैन्युअल टिकटिंग सिस्टम से किराया वसूली

    इंदौर मेट्रो में तकनीकी विवाद के चलते 'असिस गार्ड' कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया गया था। इसी कारण ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFC) लागू नहीं हो सका। अब यही स्थिति भोपाल मेट्रो में भी देखी जा रही है। यहां भी शुरुआती चरण में मैन्युअल टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts