PlayBreaking News

Bhopal Metro :आज शुभारंभ; कल से कमर्शियल रन, AIIMS से सुभाष नगर तक किराया 40 रुपए

मप्र की राजधानी भोपाल में मेट्रो रेल का सपना साकार होने जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन तो 20 दिसंबर को है, लेकिन आम लोग 21 दिसंबर से इसमें यात्रा कर सकेंगे। हालांकि इंदौर की तरह भोपाल के लोगों को फ्री यात्रा करने को नहीं मिलेगी।
Follow on Google News
आज शुभारंभ; कल से कमर्शियल रन, AIIMS से सुभाष नगर तक किराया 40 रुपए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) का औपचारिक उद्घाटन 20 दिसंबर को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मेट्रो की यात्रा भी करेंगे। इसके अगले दिन यानी 21 दिसंबर से आम नागरिक भी मेट्रो में सफर कर सकेंगे। यह मेट्रो सेवा शहर की यातायात व्यवस्था को न केवल सुगम बनाएगी, बल्कि सफर को तेज और सुविधाजनक भी करेगी। मेट्रो में एम्स (AIIMS) स्टेशन से सुभाष नगर (Subhash Nagar) 7.4 किलोमीटर के सफर में 25 मिनट लगेंगे। 

    एम्स से सुभाष नगर तक 40 रुपए किराया

    एम्स से अलकापुरी स्टेशन तक यात्रा के लिए यात्रियों को 20 रुपए चुकाने होंगे। 3 से 5 स्टेशनों तक का किराया 30 रुपए और 6 से 8 स्टेशनों की यात्रा के लिए 40 रुपए तय किया गया है, जो लगभग 7.4 किलोमीटर की दूरी पर लागू होगा। भविष्य में जब मेट्रो सेवा एम्स से करोंद तक विस्तारित होगी, तब अधिकतम किराया 70 रुपए तक हो सकता है।

    अभी सिर्फ एक ट्रेन, यात्री बढ़े तो संख्या बढ़ेगी

    Uploaded media

    मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर (ऑरेंज लाइन) यानी एम्स से सुभाष नगर तक पहले फेज में 17 राइड तय की गई हैं। इनमें एम्स से 9 राइड और सुभाष नगर से 8 राइड चलेंगी। अभी सिर्फ एक ही ट्रेन ये फेरे लगाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी चलने वाली एक ट्रेन में तीन कोच होंगे। प्रत्येक कोच की क्षमता 350 यात्रियों की है। एक बार में लगभग 1050 यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

    पार्किंग सुविधा डीपीआर का हिस्सा नहीं रही

    एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने स्पष्ट किया कि मेट्रो की डीपीआर में पार्किंग का कोई प्रावधान नहीं था। भोपाल और इंदौर में बनाए गए सभी मेट्रो स्टेशन बिना पार्किंग  के हैं, हालांकि भोपाल में मेट्रो स्टेशनों के पास 15 से 20 चार पहिया और 30 से 35 दो पहिया वाहनों के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है, जिस पर जल्द काम पूरा किया जाएगा।

    30 से 80 किमी प्रति घंटा रहेगी मेट्रो की स्पीड

    भोपाल के सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो कोच को ट्रैक पर दौड़ाकर ट्रायल रन किया जा रहा है। न्यूनतम स्पीड 30 और अधिकतम 80 किमी प्रतिघंटा रखी जा रही है। बीच-बीच में 100 से 120 किमी की रफ्तार से भी मेट्रो दौड़ाई जा रही है। जिससे लोकार्पण के बाद ट्रैक  और मेट्रों के समय और संचालन में कोई भी बाधा न आ सके। 

    Uploaded media

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts