Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Metro :सीएम बोले-मॉडर्न अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम से शहर को मिली रफ्तार

भोपाल मेट्रो का शुभारंभ डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि इससे से शहर को रफ्तार मिली है।
सीएम बोले-मॉडर्न अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम से शहर को मिली रफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के लिए शनिवार का दिन विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुआ। शहर में पहली बार मेट्रो ट्रेन शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल ने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर सात किलो मीटर लंबे सुभाष नगर-एम्स प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेट्रो जैसे मॉडर्न अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम से शहर के विकास को नई रफ्तार मिलती है और शहरी यातायात की तस्वीर बदलती है।

    Uploaded media

    यात्रियों को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एलिवेटेड ट्रैक से मेट्रो सफर के दौरान भोपाल की हरियाली और सिटी-व्यू यात्रियों के लिए एक बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। एम्स मेट्रो स्टेशन पर उन्होंने कहा कि यह सुविधा मरीजों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने मेट्रो को भोपाल के शहरी परिवहन क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि बताया और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

    यह एनवायरनमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम : खट्टर

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेट्रो को टाइम सेविंग और एनवायरनमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम बताया। उन्होंने कहा कि मेट्रो से ट्रैफिक प्रेशर कम होगा और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने भोपालवासियों को मेट्रो सेवा शुरू होने पर बधाई दी।

    सीएम ने यात्रियों से लिया फीडबैक 

    Uploaded media

    शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो राइड की। सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। शुभारंभ समारोह में जनप्रतिनिधि, भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रथम चरण के तहत इस रूट पर रेगुलर मेट्रो सर्विस शुरू की गई है। आने वाले चरणों में राजधानी में लगभग 30 किलो मीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts