Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:मालीखेड़ी के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

भोपाल के मालीखेड़ी के एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया
मालीखेड़ी के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है जिससे आसपास के रहवासी इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रहवासी इलाके में धुआं और लपटों से दहशत

मालीखेड़ी के जिस इलाके में यह गोदाम स्थित है वहां आसपास आबादी भी है। आग लगते ही काले धुएं और ऊंची लपटों ने लोगों में दहशत फैला दी। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे ताकि आग आसपास के क्षेत्रों में न फैल सके।

दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय पार्षद विकास पटेल ने बताया कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन गोदाम में रखा सामान जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: तेज बहाव ने छीनी जिंदगी, भाटापारा नहर में 3 बच्चे बहे, एक की मौत

नरवाई जलाने से आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम के पास खेत हैं जहां नरवाई (फसल अवशेष) जलाने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि उसी से उठी चिंगारी के कारण गोदाम में आग लगी हो। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा : मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, अपमान किया तो होगी जेल

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि गोदाम टीन शेड का था और आसपास कोई मकान न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts