PlayBreaking News

भोपाल:लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला, फिर शख्स ने खुद को चाकू मारकर दी जान; राहगीर ने बनाया वीडियो

एक शख्स ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या कर ली।
Follow on Google News
लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला, फिर शख्स ने खुद को चाकू मारकर दी जान; राहगीर ने बनाया वीडियो
AI Generated Image

भोपाल के सोनागिरी इलाके में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक शख्स ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद महिला को मृत समझकर खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान शख्स ने अपने गले पर वार किए और पेट में कई बार चाकू घोंप लिया। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक वह कुछ मिनट तक तड़पता रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Twitter Post

राहगीर ने बनाया वीडियो

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे वहां मौजूद एक राहगीर ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में लोग पुलिस को सूचना देने की बात करते सुनाई दे रहे हैं लेकिन कोई भी आरोपी के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा घटनाक्रम बेहद तेजी से हुआ और लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है।

महिला की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) के रूप में हुई है। वह सोनागिरी सी-सेक्टर झुग्गी बस्ती में रहता था और पेशे से निजी वाहन चालक था। हमले में घायल महिला कल्पना भारती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: रीवा में कॉन्स्टेबल की हत्या : शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने मारी गोली, आरोपी फरार

पत्नी की मौत के बाद लिव-इन में रह रहा था

गौतम सोलंकी के अनुसार लक्ष्मण की पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह कल्पना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। कल्पना भी लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी।

ये भी पढ़ें: सिवनी हवाला कांड : मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण अक्सर कल्पना के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने मौके से हथौड़ा और चाकू बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts