Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में कॉन्स्टेबल की हत्या :शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने मारी गोली, आरोपी फरार

रीवा में शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद कॉन्स्टेबल राकेश कुमार पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्त राकेश तिवारी घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने मारी गोली, आरोपी फरार

मध्य प्रदेश के रीवा में रविवार देर रात एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले की है। मृतक कॉन्स्टेबल की पहचान राकेश कुमार पटेल (35) के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ थे।

बेटे की तबीयत खराब होने पर छुट्टी लेकर आए थे घर

जानकारी के मुताबिक, राकेश पटेल अपने 10 साल के बेटे की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी लेकर गांव आए थे। रविवार रात उन्होंने घरवालों से थोड़ी देर में लौटने की बात कही और पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त राकेश तिवारी के घर चले गए। बताया जा रहा है कि वहां दोनों ने साथ में शराब पार्टी की।

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राकेश तिवारी ने पिस्टल से राकेश पटेल की कनपटी पर गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं आरोपी के परिजन घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और पिता ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। मृतक के मामा हरदीप कुमार पटेल ने कहा कि राकेश को घर से बुलाकर ले जाया गया था। उनका आरोप है कि अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

Breaking News

लंबे समय से थी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक बचपन के दोस्त नहीं थे, लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। फिलहाल, विवाद किस बात पर हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

अवैध पिस्टल से हत्या की आशंका

शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल अवैध थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट के मामले दर्ज हैं।

पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

गुरुकरण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। वहीं, समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts