Bhopal News : हमीदिया की नई बिल्डिंग में फॉल सिलिंग गिरी, इमरजेंसी वॉर्ड में बाल-बाल बचे ड्यूटी डॉक्टर

Bhopal News : हमीदिया की नई बिल्डिंग में फॉल सिलिंग गिरी, इमरजेंसी वॉर्ड में बाल-बाल बचे ड्यूटी डॉक्टर
भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार देर रात करीब 12.10 बजे इमरजेंसी वॉर्ड की फॉल सिलिंग अचानक से गिर गई। जिस समय सीएमओ डॉ. सौमित्र बाथम मरीजों को देख रहे थे। तभी फॉल सीलिंग का बड़ा सा टुकड़ा गिर गया। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं ड्यूटी डॉक्टर और मरीज भी बाल-बाल बच गए।

पहली बारिश भी नहीं झेल पाई नई बिल्डिंग

जानकारी के मुताबिक, ये घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जब इमरजेंसी वॉर्ड में डॉ. सौमित्र बाथम मरीजों को देख रहे थे, तभी अचानक से खिड़की के पास की फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गई। जिसमें ड्यूटी डॉक्टर और मरीज बाल-बाल बच गए। किसी को चोट नहीं आई। बता दें कि यह वही कमरा है जहां पर पर्चा बनवाने के बाद मरीज सबसे पहले पहुंचते हैं। इमरजेंसी में रोजाना 250 से 350 मरीज आते हैं। इस बिल्डिंग को 727 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था, जो पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। https://x.com/psamachar1/status/1810215445535793564/

पूर्व सीएम ने किया था उद्घाटन

हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग 727 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई थी। इसका उद्धाटन अगस्त 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। उस समय उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी ब्लॉक का भूमिपूजन भी किया था। ये भी पढ़ें- MP NEWS : कन्फ्यूजन हुआ दूर…! कैबिनेट मंत्री बने रामनिवास रावत, पहले गलती से बोल गए थे राज्यमंत्री, 15 मिनट बाद फिर दोबारा ली शपथ
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts